
Jamshedpur : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर अपने पांच प्रत्याशियों की घोषणा की है. पार्टी की प्रथम सूची के अनुसार लोहरदगा सुरक्षित सीट से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव चुनाव लड़ेंगे. वहीं मनिका सुरक्षित सीट से रामचंद्र सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है. इनके अलावा जिन प्रत्याशियों के नाम सूची में शामिल हैं, उनमें डाल्टेनगंज से केएन त्रिपाठी, विश्रामपुर से चंद्रशेखर दूबे व भवनाथपुर से केपी यादव के नाम शामिल हैं.



