
जमशेदपुर : टाटा समूह अपने कर्मचारियों की हितों और समाजहितों के लिए जाना जाता है. टाटा समूह की एक बड़ी कंपनी टाटा मोटर्स कंपनी ने अपने कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी तीन मई को दी है. टाटा मोटर्स के सारे प्लांट के सारे कर्मचारियों और अधिकारियों को उस दिन एक दिन की छुट्टी दी गयी है और सबको कहा गया है कि वे लोग अपने परिवार के साथ एक दिन समय बिताये. एक दिन का वेतन भी उनको मिलेगा और वे लोग छुट्टी भी मना सकेंगे. तीन मई यानी सोमवार को यह छुट्टी दी गयी है. कंपनी के प्रेसिडेंट सह सीएचआरओ ने अपने सरकुलर में कहा है कि कोरोना के कारण लोग काफी परेशान है. ऐसे में कर्मचारियों और अधिकारियों को अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने के लिए यह एक दिन की छुट्टी दी गयी है. इसका एक दिन का सारा वेतन और पैसा कर्मचारियों को मिलेगा यानी पेड होलीडे कंपनी की ओर से दी गयी है. वैसे जमशेदपुर के टाटा मोटर्स प्लांट में 28 अप्रैल और 30 अप्रैल को ब्लॉक क्लोजर लिया गया है, जिसका आधा दिन का वेतन कंपनी की ओर से दी जायेगी. आधा दिन का वेतन उनकी कटौती होगी. 29 अप्रैल को कर्मचारियों को ड्यूटी पर बुलाया गया है. इसके बाद एक मई की छुट्टी हो जायेगी, जो वेतन के साथ ही छुट्टी मिलती है. एक मई को मजदूर दिवस की छुट्टी है और दो मई को रविवार की साप्ताहिक छुट्टी मिलेगी और फिर तीन मई को भी कंपनी की ओर से छुट्टी दी गयी है. चार मई को सामान्य दिनों की तरह ड्यूटी शुरू कर दी जायेगी.





