जमशेदपुर : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जमशेदपुर के दौरे के दौरान भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा के आवास पहुंचे. उन्होंने उनके बेटे समेत परिजनों के साथ मुलाकात की और उनके प्रति संवेदना प्रकट की. इसके बाद विधायक सरयू राय भी उनके आवास पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया. (नीचे भी पढ़े)

स्वर्गीय मिश्रा को उन्होंने श्रद्धांजलि अर्पित की. गौरतलब है कि, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा का पिछले दिनों निधन हो गया था. वे भाजपा के कार्यक्रम में जाने के दौरान ही बीमार हो गये थे. उनको हार्ट अटैक आ गया था.















