
Jamshedpur : सोमवार की सुबह करीब 8:00 बजे आरसीएम और वीर डिबा किसुन इंग्लिश स्कूल के स्कूली बच्चों को स्कूल ले जा रही टेंपो को बलियासाई पुल के समीप पीछे से तेज गति से आ रही एक सेंट्रो कार ने जोरदार टक्कर मार दिया. इससे टेंपो विपरीत दिशा की ओर जाकर पलट गई. टेंपो में 12 बच्चे सवार थे, जो घायल हो गए.

सभी बच्चों को एक दूसरी टेंपो के माध्यम से राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत 10 बच्चों का इलाज राजनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही किया. उन्हें हल्की चोटें आई थी. जबकि दो बच्चों की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इनमें एक बच्ची की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना पाकर राजनगर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया.




