
जमशेदपुर : टाटा वर्कर्स यूनियन के एक सीट के लिए कमेटी मेंबर का चुनाव हो रहा है. ट्यूब पीटी मिल के एक सीट खाली होने के बाद उस सीट पर चुनाव होना है. एक सीट के लिए अब तक तीन लोगों ने नामांकन कर दिया है. नामांकन करने वालों में सुधीर कुमार पांडेय, सतीश कुमार सिंह और रंजीत झा ने नामांकन कर दिया. नामांकन प्रक्रिया शाम तक चलेगा. ट्यूब डिवीजन के निर्वाचन क्षेत्र संख्या 158, दो व तीन इआरडब्ल्यू मिल, स्टोर व ट्रांसपोर्ट में मतदान होना है, जिसके तहत नौ दिसंबर को मतदान होना है जबकि उसी दिन मतगणना होना है. दो दिसंबर को नामांकन के बाद 3 दिसंबर को फाइनल सूची का प्रकाशन होगा जबकि मतदाता सूची की जांच व उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन 4 दिसंबर को होगा जबकि नामांकन वापसी की तारीख 5 दिसंबर तय की गयी है. 6 दिसंबर को बैलेट पेपर की प्रति दी जायेगी. चुनाव पदाधिकारी और टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष और रिटर्निंग ऑफिसर भगवान सिंह की देखरेख में सारी चुनावी प्रक्रिया होनी है.






