
Chaibasa : जगन्नाथपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरी निर्दलीय प्रत्याशी जयारानी पाडेया की प्रचार गाड़ी में जेटेया में चोंगा बांध रहा अनिल गोप नामक 30 वर्षीय युवक गिर गया. इससे वब गंभीर रूप से जख्मी हो गया. बाद में घायल युवक को जगन्नाथपुर सीएचसी इलाज के लिए लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल भेज दिया गया. चिकित्सक द्वारा जांच के दौरान पाया कि घायल युवक का हाइड्रोसिल फट गया है, जिस कारण घायल युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है. घटना दोपहर करीब 1.30 बजे की बताई जा रही है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि निर्दलीय प्रत्याशी जयरानी पाडेया का प्रचार गाड़ी नोवामुंडी प्रखंड के जेटिया गांव में प्रचार के लिए गई हुई थी. प्रचार गाड़ी का चोंगा खुल जाने के कारण बॉक्स ऑपरेटर गाड़ी के ऊपर बांधने गया हुआ था. उसी दौरान गिर जाने से उसके हाईड्रोसिल में गंभीर रूप से चोटे आई. बाद में कार्यकर्ताओं द्वारा जगन्नाथपुर सामुदायिक स्वास्थ केंद्र लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए चाईबासा रेफर कर दिया गया.






