
Chakuliya : चाकुलिया और कोकपाड़ा स्टेशन के बीच सोनाहारा गांव के पास मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक से पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति का शव को बरामद किया. घटनास्थल पर शव रेलवे ट्रैक के बीचो-बीच पड़ा था. इस संबंध में चाकुलिया थाना प्रभारी अनिल नायक ने बताया कि ट्रैक से बरामद शव की पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये घाटशिला भेज दिया है.







