
Chaibasa : जिला बार एसोसिएशन चाईबासा के प्रांगण में मंगलवार को एडवोकेट्स डे (अधिवक्ता दिवस) मनाया गया। कार्यक्रम में स्टेट बार काउंसिल के सदस्य अधिवक्ता अनिल कुमार महतो, जिला बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कैसर परवेज व महासचिव रामेश्वर प्रसाद ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की जयंती पर अधिवक्ता दिवस मनाया जाता हैं। वक्ताओं द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। इससे पूर्व अधिवक्ताओं द्वारा डॉ राजेंद्र प्रसाद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। वहीं एसोसिएशन के महासचिव रामेश्वर प्रसाद द्वारा अधिवक्ताओं को उनके कर्तव्यों के प्रति शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से एसोसिएशन के संयुक्त सचिव आशीष कुमार सिन्हा, वरिष्ठ अधिवक्ता केके बजाज, सतीश चंद्र महतो, किशोर महतो, चतुर्भज बारीक, राजेश नाग, पवन शर्मा, मो मजहरुल हक, नंदा सिन्हा, कृष्णा महतो, मनीषा आईंद, हरीश शांडिल, रंजीता सोलंकी, राजाराम गुप्ता, चम्पा शर्मा, मधुमिता माइती समेत काफी संख्या में अधिवक्तागण उपस्थित थे।







