
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीमावर्ती इलाके कपाली थाना अंतर्गत वारिस कॉलोनी जिया गार्डन के पास नशेड़ियों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर उसके पास मौजूद 30 हज़ार रुपए नकद और मोबाइल छीना और फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने युवक को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है।
घायल इस्लाम नगर निवासी अफरोज अंसारी है, उसे बाएं पैर के जांघ में पीछे से हमला कर घायल किया गया है। अफरोज के भाई रिजवान ने बताया कि अफरोज किसी को रुपए देने घर से निकला था थोड़ी देर बाद आस पास के लोगों से खबर मिली कि उसे चाकू मारा गया है। वहीं घायल अफरोज ने बताया कि उसे वारिस कॉलोनी निवासी शिबू और 5 6 अन्य युवकों ने चाकू से मारा और फरार हो गए।






