
संतोष वर्मा
Chaibasa : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में पड़ने वाली जिले के छोटानागरा थाना क्षेत्र में सोमबार की शाम आपसी विवाद को लेकर पती पत्नी सहित दो बच्चे की हत्या कर दिये जाने का मामला प्रकाश में आया है.हलांकी यह घटना नक्सली घटना नहीं है गांव के ग्रामीणों के बिच हुए विवाद के कारण आपस में हीहुई है. इधर घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पहूंच कर शव को अपने कब्जे में लेते हुए मामले की तपतीश में जुट गई है पुलिस।इधर इस सबंध में मिली जानकारी के अनुसारआज शाम में छोटानागरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले सोनाती गांव में आपस में दो लोगों के बीच आपसी विवाद किसी बात को लेकर हुई जिसके कारण एक समुदाय ने पती पत्नी सहित दो बच्चों की हत्या कर दी. वहीं चर्चा का विषय बना हुआ था की हत्यारा पहले तीर मारा फिर उसकी हत्या कर दी.इधर घटना की सुचना मिलते ही स्थानिय पुलिस घटना स्थल पहुंच मामले की जानकारी ली और शव कौ अपने कब्जे में लेते हुए मामले की तपतीश में जूट गई.इधर इस सबंध में मनोहरपुर एसडीपीओ विमलेश त्रिपाठी से पुछे जाने बताया गया की घटना घटी है जिसमें अज्ञात लोगों द्वारा पती पत्नी सहित दो बच्चे की हत्या कर दी है.लेकिन यह घटना गांव के किसी ग्रामीण द्वारा ही जाम दिया गया है.यह क्षेत्र नक्सल प्रभावित क्षेत्र है लेकिन यह घटना नक्सलियों द्वारा नहीं ब्लिकी गांव में हुए आपसी विवाद के कारण किसी ग्रामीण द्वारा ही दिया गया है.मामले की जांच चल रही है और जल्द खुलाशा कर दिया जायेगा की हत्या किसने की और क्यों की गई.







