
जमशेदपुर : इंडियन सुपर लीग के 100 से ज्यादा टिकट और कॉम्प्लीमेंट री पास ब्लैक करने के आरोप में बिष्टुपुर पुलिस ने 15 से 20 युवकों को रंगे हाथ पकड़ा। पुलिस इन युवकों से पूछताछ कर रही है कि इनके पास इतने सारे कॉम्प्लीमेंट री पास कहां से आए।
बिष्टुपुर थाना प्रभारी राजेश सिन्हा ने बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि आईएसएल के टिकट ब्लैक लिए जा रहे है, इसी को लेकर जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बाहर कुछ पुलिस कर्मियों को सादे लिबास में लगाया गया है। इस दौरान 15 से 20 युवकों को टिकट और कॉम्प्लीमेंट री पास के साथ पकड़ा गया है।







