
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रमुख बिष्टुपुर बाजार के दुकानदारों द्वारा ग्राहकों के लिए पहली बार विंटर कार्निवल का आयोजन 15 दिसंबर रविवार से 1 जनवरी बुधवार तक किया जा रहा हैं. एक साल पहले गठित हुए बिष्टुपुर ट्रेडर्स एसोसिएशन (बीटीए) के बैनर तले आयोजित होने वाले इस कार्निवल में बिस्टुपुर मेन रोड के लगभग 40 से अधिक दुकानदार शामिल हैं. इस संबंध में शनिवार को बिष्टुपुर स्थित एक होटल में बीटीए के अधिकारियों ने मीडिया को बताया कि पुराने साल की विदाई एवं नये साल के स्वागत में कार्निवाल का आयोजन किया जा रहा हैं. इस दौरान 23 एवं 25 दिसंबर (दो दिन) तक सांता क्लॉज बिष्टुपुर बाजार में घुमेगा और बच्चों के बीच सरप्राइज गिफ्ट वितरण करेगा. उन्होने बताया कि इसमें शामिल दुकानों के ग्राहकों के बीच बहुत सारे रोमांचक पुरस्कार मोबाइल, टीवी, गूगल इको, कारवां समेत 100 से अधिक उपहार वाउचर का वितरण किया जायेगा, जिसके लिए लगभग सभी के पास जीतने का मौका है. गुरूवार 2 जनवरी को लकी ड्रा होगा. एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि कार्निवाल का आयोजन करने की सोच बिष्टुपुर बाजार के सबसे कम उम्र के माधव देव की हैं, जिसे सफल बनाने का प्रयास बीटीए द्वारा किया जा रहा हैं. इसमें प्रमुख रूप से छगनलाल दयालजी संस, केएम इंटरप्राइजेज, लेनोवो, एलन सोली, विजय भंडार, पीटर इंग्लैंड, फ्रंटलाइन, देवचंद माधवजी, राजा मेडिकल, वीडी गारमेंटस, डांट नेट आदि जैसे ब्रांडों के दुकानदारों समेत बीटीए के अध्यक्ष नरेश अग्रवाल का पूरा सहयोग मिल रहा हैं. संवाददाता सम्मेलन में प्रमुख रूप से बीटीए के उपाध्यक्ष नरेश देव, सचिव डी अड़ेसरा, कोषाध्यक्ष किरण, माधव देव, सार्थक मेघानी आदि शामिल थे.







