
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए तीन युवकों को चोरी की ऑटो और उसके पार्ट्स के साथ गिरफ्तार किया है जानकारी देते हुए सोनारी थाना पुलिस ने बताया कि बीते 29 नवंबर को मोहित लाल साहू के घर के बगल की गली से अज्ञात लोगों ने उनकी ऑटो चुरा ली थी जिसकी शिकायत उन्होंने सोनारी थाना में दर्ज कराई थी उधर पुलिस ने मामला दर्ज कर एक टीम का गठन करते हुए पूरे घटना की जांच शुरू कर दी. इसी क्रम में पुलिस ने प्रशांत सिंह विवेक बेउरा उर्फ मिक्की को गिरफ्तार किया, जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने लेडी इंदर सिंह हाई स्कूल के सामने मैदान से चोरी की ऑटो बरामद कर ली. साथ ही पुलिस ने चोरी के पार्ट्स खपानेवाले अपराधी कृष्णा यादव को भी गिरफ्तार किया है. वहीं पुलिस ने इनके पास से घटना के वक्त प्रयोग में लाया गया एक मोबाईल फोन भी बरामद किया है. गिरफ्तार सभी आरोपी सोनारी के ही रहनेवाले बताए जाते हैं.







