
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ड्रामा और आर्टिस्ट की संस्था डेट के सदस्यों की ओर से बुजुर्गों के साथ समय बिताया गया. इन लोगों ने बुजुर्गों से आर्शीवाद लिया. इन लोगों ने बुजुर्गों के बीच खुशियां बांटी और कई सारे सामग्रियों को भी दान में दिये. इस मौके पर संस्था की उपाध्यक्ष सीता सिंह, सचिव अनुज प्रसाद, डॉ जूही समर्पिता, डॉ रागिनी भूषण, विक्की, बबिता जायसवाल समेत अन्य लोग मौजूद थे. डेट कलाकारों की संस्था है, जो नाटक, अंताक्षरी, फिल्म, शार्ट फिल्म से लेकर सारे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती है. सालाना आयोजन भी होता है, जिससे करीब 120 से ज्यादा कलाकार जुडे होते है.







