
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मौसम ने एक बार फिर से करवट ले ली है. जमशेदपुर के कुछ इलाकों में मंगलवार को बारिश ने फिर से ठंड बढ़ा दी है. आलम यह है कि बारिश की वजह से मंगलवार को जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में सामान्य से 4 डिग्री कम रिकार्ड किया गया. मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17.2 दर्ज किया गया. हालांकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 5 डिग्री ज्यादा रहा. मौसम विभाग की माने तो मंगलवार को दिन भर धुंध छाई रहेगी, वहीं बादल छंटने पर न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी. जमशेदपुर के मानगो, साकची, जुगसलाई, टेल्को, कदमा, सोनारी जैसे इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हुई.







