
जमशेदपुर : जुगसलाई नगरपालिका द्वारा जुगसलाई के आरपी पटेल हाई स्कूल के बगल में छपरहिया मोहल्ला में मैरेज हॉल का निर्माण करने का विरोध तेज हो गया है. इस मैरेज हॉल के खिलाफ लोगों ने उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा था. इन लोगों ने बताया कि जुगसलाई स्थित आरपी पटेल हाई स्कूल के बगल में छपरहिया मोहल्ला में जुगसलाई नगरपालिका द्वारा मैरेज हॉल निर्माण का टेंडर निकाला गया है, जिसमें तमाम बस्ती वाले विरोध में है. विरोध में इसीलिए है क्योंकि जुगसलाई नगरपालिका द्वारा आज से 4 वर्ष पूर्व जुगसलाई नगरपालिका के बगल में करोड़ों रुपए से मैरेज हॉल का निर्माण कराया गया था. लेकिन उसे जुगसलाई नगरपालिका द्वारा गोलछा नामक कपड़ा दुकान को पूरा बिल्डिंग भाड़ा में दे दिया गया या बेच दिया गया. इस संबंध में मुख्यमंत्री जनसंवाद और प्रधानमंत्री पोर्टल में शिकायत की गई थी, परंतु विशेष पदाधिकारी की मिलीभगत से शिकायत पर लीपापोती कर दी गयगी. उसमें कोई कार्रवाई नहीं हो पाई. इस तरीका से जुगसलाई विशेष पदाधिकारी अपनी मनमानी कर बेवजह टेंडर निकल आते हैं, ताकि इस तरीका से सरकारी पैसों का दुरुपयोग साफ दिख रहा है और पुनः उसी एरिया में बस्ती में मैरिज हॉल निर्माण करने का टेंडर निकाला गया जबकि वहां पर ही छठ घाट और पार्क निर्माण का काम होना चाहिए था. बगल में सरकारी स्कूल है, बगल में घर है, कल का समय में वहां मैरेज हॉल बनने से शोर-शराबा का माहौल होगा और अड्डेबाजी होगी. इसीलिए जुगसलाई नगर परिषद को भी इस समस्या से अवगत कराया है और उनसे आग्रह किया है कि इस काम को बंद किया जाए और उपायुक्त को मंगलवार को पुनः आवेदन देकर काम रोकने की गुजारिश की. इन लोगों ने उपायुक्त से इस टेंडर को रद्द करने की मांग की ताकि जुगसलाई के लोगों की समस्या दूर हो सके.








