
जमशेदपुर : टाटा स्टील के लांग प्रोडक्ट से वापस आये साहबजी कुचरू को चीफ रॉ मैटेरियल्स बनाया गया है. उनको तत्काल प्रभाव से नये पद पर जाने को कहा गया है. साहबजी कुचरु टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट में थे और वीपी रॉ मैटेरियल के ऑफिस में पदस्थापित थे. वीपी एचआरएम अतरई सरकार ने उनका पदस्थापन कर दिया है. इसी तरह टाटा स्टील के एणडी ने चीफ रॉ मैटेरियल स्ट्रैटेजी आइएल 2 स्तर के सोमेश विश्वास को चीफ कारपोरेट सस्टेनेबिलिटी बना दिया है. वे वीपी सेफ्टी, हेल्थ एंड सस्टेनेबिलिटी संजीव पॉल को रिपोर्ट करेंगे.













