
जमशेदपुर : जमशेदपुर में धर्म-आध्यात्म के प्रति लोगों का रुझान है. जमशेदपुर के ही मानगो के वशुंधरा एस्टेट में कथा की शुरुआत 25 दिसंबर से शुरू हुई. यह ज्ञान यज्ञ 1 जनवरी 2020 तक चलेगी. इसकी शुरुआत में एक शोभायात्रा निकाली गयी. शोभा यात्रा मानगो के पायल टॉकीज के बगल में राधा कृष्ण मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद वापस वसुंधरा स्टेट में व्यास पूजन व आरती हुआ. वृंदावन से कथावाचक आए पूज्य ब्रजनंदन शास्त्री जी महाराज अपने मुखारविंद से सप्ताह ज्ञान यज्ञ रसपान कराएंगे.

कलश यात्रा में हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी. मुख्य यजमान उमाशंकर शर्मा एवं किरण शर्मा और उनके पुत्र कृष्णा शर्मा काली, जयप्रकाश शर्मा, गोविंदा शर्मा, कृपा शंकर शर्मा, रामाशंकर शर्मा, संतोष शर्मा, विश्वनाथ शर्मा, रामानंद शर्मा, रविंद्र कुमार, अनिल कुमार एवं अन्य लोगों ने हिस्सा लिया.






