
जमशेदपुर : जेन-एक्स नेक्सट जेनरेशन ऑफ क्वालिटी थीम के साथ टाटा स्टील में क्वालिटी मंथ का आगाज हुआ. पूरे नवंबर तक चलने वाले इस क्वालिटी मंथ (गुणवत्ता माह) जो लोगों के बीच उचित संतुलन बनाते हुए प्रोसेस एंड टेक्नोलॉजी पर अगली पीढ़ी की गुणवत्ता पर केंद्रित है. टाटा स्टील के कॉरपोरेट क्वालिटी इंश्योरेंस (सीक्यूए) और टोटल क्वालिटी मैनेजमेंट (टीक्यूएम) डिपार्टमेंट क्वालिटी मंथ के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करेंगे. ये आयोजन मुख्यत वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर होंगे, जिसमें वॉव (विंडो ऑफ द वर्ल्ड) सेशन, ग्राहकों द्वारा क्यू टॉक, एपेक्स टीक्यूएम नाइट, क्यूएमएस इंटरनल ऑडिटर्स मीट और वेंडर पैनल डिस्कसन अन्य शामिल होंगे. (नीचे भी पढ़ें)
एक नवंबर को अपने संदेश में टीवी नरेंद्रन, सीईओ व एमडी, टाटा स्टील ने रेखांकित किया था कि पूरी दुनिया में गुणवत्ता को लेकर जागरूकता निरंतर बढ़ रही है. इसलिए इसका दायरा भी बढ़ गया है. अब मेंटेनेंस और सर्विसेज के माध्यम से इसमें मूल्यों को जोड़ने की बात की जाती है, जो पहले कभी केवल निर्माण की अवधारणा तक ही सीमित थी. उन्होंने आगे कहा कि वर्ल्ड क्वालिटी मंथ का उद्देश्य न केवल गुणवत्ता से जुड़े मामलों पर बल्कि निरंतर सुधार और उत्कृष्ट प्रदर्शन की आवश्यकता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर भी गौर करना है. विभिन्न प्रणालियों और प्रक्रियाओं में उच्च गुणवत्ता को बनाये रखने के सिद्धांतों को सुदृढ़ करने के लिए टाटा स्टील हर साल नवंबर में पूरे एक माह तक चलने वाले इस अभियान का आयोजन करती है. इस अभियान का उद्देश्य निरंतर सुधार की आवश्यकता के लिए जागरूकता को बढ़ाना और उत्कृष्ट प्रदर्शन में व्यक्ति और टीम के योगदान का जश्न मनाना है.












