जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी स्थित अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान के परिसर में विजयादशमी के पावन अवसर पर एक भव्य विजया मिलन समारोह का आयोजन किया गया.
कार्यक्रम की शुरुआतजमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, ईचागढ़ के पूर्व विधायक अरविंद सिंह, क्षत्रिय संघ अध्यक्ष शंभू सिंह, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह, अरविंद सिंह, टाटा मोटर्स यूनियन महासचिव आरके सिंह, अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान, बागबेड़ा अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सीएसपी सिंह, संरक्षक शिव शंकर सिंह, कमलदेव सिंह, जिला पार्षद सह अध्यक्ष झारखंड क्षत्रिय महिला संघ डॉ कविता परमार, महासचिव मंजू सिंहद्वारा दीप प्रज्वलित कर और ‘बिहार विभूति’ डॉ. अनुग्रह नारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई. सर्वप्रथम सीएसपी सिंह ने अपने स्वागत भाषण सह महासचिवीय प्रतिवेदन में संस्था द्वारा एक साल में किए गए कार्यों की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की.(नीचे भी पढ़े)

समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सरयू राय ने सभी को विजया मिलन की शुभकामनाएं देते हुए संस्थान की प्रगति पर संतोष जताया. उन्होंने बागबेड़ा की बुनियादी सुविधाओं को बहाल कराने के लिए अपने द्वारा 2022 में विधानसभा में उठाए गए सवाल का हवाला देते हुए आश्वस्त किया कि आने वाले समय में ओ फिर सरकार द्वारा दिए जवाब पर आगे की कार्यवाही करने की मांग विधानसभा में करेंगे ताकि बागबेड़ा क्षेत्र साफ सुथरा और बुनियादी सुविधाओं से परिपूर्ण हो सके.पूर्व विधायक अरविंद सिंह ने कहा कि संस्थान इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से लोगों को एकजुट करने और शिक्षा व समाज सेवा की अलख जगाने के लिए हमेशा तत्पर रहता है.चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि विजयादशमी का त्योहार असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की विजय का प्रतीक है. शंभू सिंह ने कहा कि विजया मिलन जैसे आयोजन समाज में आपसी भाईचारा, एकता और सौहार्द को मजबूत करने का काम करते हैं.अध्यक्षीय उद्बोधन सह धन्यवाद ज्ञापन अखिलेश्वर सिंह ने दिया. कार्यक्रम का संचालन डॉ कविता परमार ने किया.इस कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों,सामाजिक कार्यकर्ताओं, स्थानीय निवासियों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही.





