
जमशेदपुर : नये साल 2020 का स्वागत की तैयारी चल रही है. नए साल के अवसर पर एनएच पर स्थित होटल सिटी इन द्वारा दो साल के अंतराल के बाद एक बार फिर धमाकेदार शो का आयोजन किया जा रहा है. इस बार सिटी इन ने फैमिली, कपल कॉरर्पोरेट ग्रुप की एंट्री रखी गई है. इस कार्यक्रम में डीजे स्पिनिंग म्यूजिक रखा गया है. एक स्पेशल डांस ग्रुप बाहर से बुलाया जा रहा है जो नए साल के कार्यक्रम में अपना प्रस्तुति देगी. होटल के जीएम कृष्णा कुमार सिंह ने बताया कि इस बार इंडिविसुअल पास का इंतजाम किया गया है. ये पास केवल फैमिली, कपल्स, और कॉरपोरेट गेस्ट्स को ही दिया जाएगा. इसके पीछे कारण है कि इस बार होटल 200 से 250 के लगभग ही लोगों को आमंत्रित करना चाह रहा है ताकि जो गेस्ट आएं उन्हें होटल अच्छी तरह सर्विस दे सके और परिवार और कपल्स अच्छे माहौल में कार्यक्रम का लुफ्त उठा सकें. पास की दर प्रति व्यक्ति 1000 रुपये है, जिसमे खाने का भी इंतजाम रहेगा. होटल में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे और अलग से सिक्योरिटी का प्रबंध किया गया है. लोगों को कार पार्किंग में दिक्कत ना हो, इसके लिए होटल के सामने पार्किंग की व्यवस्था की गई है. साथ ही साथ जिला प्रशासन से भी कुछ फोर्स की डिमांड की गई है. पास सिटी इन के रिसेप्शन में उपलब्ध है. लोग इसे खुद आर ले सकते है, इस नंबर 8797801087, 9386330001 पर बुक कराया जा सकता है.







