
सरायकेला : सरायकेला-खरसावां जिला में द्वितीय चरण के विधानसभा चुनाव के दौरान हार्ट अटैक से होमगार्ड जवान भरत चंद्र दास की मौत मामले में आज प्रशासन द्वारा उनके परिजनों को मुआवजा राशि दी गई. डीसी ए दोड्डे और एसपी कार्तिक एस ने संयुक्त रुप से मृतक जवान की पत्नी नमिता देवी को 15 लाख रुपये का चेक सौंपा. मृतक जवान नीमडीह प्रखंड के तिल्ला पंचायत के रहनेवाले थे. चुनाव ड्यूटी के दौरान आठ दिसंबर को उनकी मौत हुई थी. डीसी ए दोड्डे ने मृतक जवान के परिजनों को ढांढस बंधाते हुए मुआवजा राशि का सही इस्तेमाल करने की बात कही.







