
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खंडामौदा पंचायत स्थित विभिन्न गांवों में आर्थिक रूप से कमजोर, वृद्ध, असहाय व दिव्यांग व्यक्तियों के बीच कंबल का वितरण किया गया. तापमान में गिरावट के कारण बढ़ी ठंड को देखते हुए प्रशासन द्वारा कंबल वितरण किया जा रहा है, जिसमें बेसहारा, वृद्ध, असहाय को ठंड के मौसम में परेशानी न हो. इस अवसर पर संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि, पंचायत सचिव तथा अन्य उपस्थित थे.







