• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, October 13, 2026
23 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-workers-union-failure-टाटा वर्कर्स यूनियन नहीं बचा पायी अपने ”ईमानदार अध्यक्ष” अब्दुल बारी के नाम पर तैयार हुआ मैदान, पटना के पास अपराधियों ने बारी साहब को गोली मारकर हत्या कर दी थी, अब उनकी याद में बना मैदान तक हटवा दिया जा रहा, क्लब हाऊस भी हो रहा शिफ्ट, नये जगह हुआ शिलान्यास, आज तक क्यों नहीं खुला पायी यूनियन कालीमाटी पिकनिक स्पॉट, मजदूरों के इन सवालों से चुप क्यों है यूनियन

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
महात्मा गांधी के साथ प्रोफेशर अब्दुल बारी की पुरानी तस्वीर.

जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधिकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन अपने सबसे ईमानदा यूनियन अध्यक्ष स्वर्गीय अब्दुल बारी के नाम पर बनाये गये मैदान को भी नहीं बचा पायी. पहले यह मैदान कंपनी के साकची एल टाउन गेट से सटे हुए एरिया में मौजूद था. जहां बड़ी से बड़ी सभाएं होती थी और मजदूरों का जुटान भी होता था. कंपनी के विस्तारीकरण के जद में वह मैदान भी आया और उसको शिफ्ट कर दिया गया. इसको बाद में करीम टॉकीज के बगल में ले जाया गया, जहां का मैदान हवा हवाई हो गया. मैदान में पार्किंग बना दी गयी थी. यह कहा गया था कि बारी मैदान बचा रहेगा, अभी अस्थायी तौर पर पार्किंग बनाया गया है. लेकिन इसको बरकरार रखा गया और अब नया पार्किंग एरिया बना दिया गया और अब उक्त मैदान को भी हटा दिया जा रहा है. वहां बारी मैदान क्लब हाउस भी है, जिसको हटा दिया जायेगा और उसको साकची सुवर्णरेखा फ्लैट के पास स्थित न्यू गंडक रोड के समीप स्थित साकची दुर्गा बाड़ी के पीछे खाली मैदान में ले जाया जायेगा. मंगलवार को टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महासचिव सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे. करीब 3 हजार वर्ग फीट में इसको बनाया जा रहा है. टाटा स्टील अपना विस्तार कर रही है, जिसकी कड़ी में इसकी शिफ्टिंग की जा रही है. क्लब हाऊस तो कहीं भी बन जायेगा, लेकिन ऐतिहासिक बारी मैदान के गायब होने और एक पिकनिक स्पॉट का नहीं खुल पाने जैसे मुद्दे पर यूनियन चुप बैठी हुई है. अंदर ही अंदर मजदूर बातों को समझ रहे है. (नीचे पूरी खबर देखें)

प्रोफेशर अब्दुल बारी.

यह कई मायने में ऐतिहासिक था बारी मैदान
साकची का बारी मैदान एक ईमानदार ट्रेड यूनियन नेता अब्दुल बारी के नाम पर था, जिनकी गोली मारकर पटना जाते समय हत्या कर दी गयी थी. उनके नाम पर इस मैदान का नामकरण उस वक्त किया गया था. 2008-2009 में इस मैदान को शिफ्ट कर दिया गया और तापती रोड साकची में इसको बना दिया गया. करीब 200 क्वार्टरों को तोड़कर नया बारी मैदान बनाया गया था. बारी मैदान मजदूरों की सभा के लिए बनाया गया था. लेकिन आज उसका अस्तित्व समाप्त हो गया. यूनियन मूकदर्शक बनी रही. स्वतंत्रता सेनानी प्रोफेशर अब्दुल बारी के नाम पर इसको बनाया गया था. 15 अगस्त 1947 को यहीं पर पहली बार आजादी के बाद स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ था. पहले यहां मजदूरों की सभाएं होती थी, जिसको लेकर भी यह ऐतिहासिक थी. भाजपा के वरिष्ठ नेता और देश के प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी समेत कई बड़े नेता यहां इन सभाओं को संबोधित कर चुके थे. प्रोफेशर अब्दुल बारी टाटा स्टील की अधिकृत टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष थे. उनकी 28 मार्च 1974 को पटना जाते वक्त गोलीमारकर हत्या कर दी गयी थी.
कालीमाटी पिकनिक स्पॉट शुरू ही नहीं हो पाया
जमशेदपुर के साकची बारी क्लब हाऊस के बगल में टाटा स्टील ने 2018 के अक्टूबर माह में कालीमाटी पिकनिक स्पॉट बनाया था. उद्देश्य था कि लोगों को नया पिकनिक स्पॉट दिलाया जाये, लेकिन बनने के साथ ही यह बातें आ गयी कि यहां पिकनिक स्पॉट नहीं चलाया जा सकता है क्योंकि विस्तारीकरण की जद में आयेगी. लाखों रुपये खर्च कर यह पार्क बंद ही रहा.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel production delivery figure : टाटा स्टील ने दूसरी तिमाही और पहली छ:माही में किया जबरदस्त प्रदर्शन, जमशेदपुर और कलिंगानगर प्लांट में हुआ सबसे बेस्ट प्रोडक्शन, विदेशों में भी तेजी

October 8, 2026
Tata power reneables : टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन, दर्ज की 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata power reneables : टाटा पावर रिन्यूएबल्स ने वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में जबरदस्त प्रदर्शन, दर्ज की 50 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी

October 6, 2026
Tata steel new merger : टाटा स्टील में हुआ रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स का विलय, एनसीएलटी मुंबई बेंच ने दी मंजूरी
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel new merger : टाटा स्टील में हुआ रुजुवलिका इन्वेस्टमेंट्स का विलय, एनसीएलटी मुंबई बेंच ने दी मंजूरी

October 3, 2026
Next Post

jamshedpur-bank-employees-बैंककर्मियों की हड़ताल 16 और 17 दिसंबर को, तैयारियों को लेकर बैंककर्मियों ने निकाला जुलूस, केंद्र सरकार के साथ वार्ता बेनतीजा, बुधवार को फिर होगी वार्ता

tata-workers-union-committee-meeting-टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 16 दिसंबर को, 6 माह का एकाउंट एक साथ पारित होगा, जानें क्या है एजेंडा

tata-workers-union-committee-meeting-टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग 16 दिसंबर को, 6 माह का एकाउंट एक साथ पारित होगा, जानें क्या है एजेंडा

tata-steel-bari-maidan-टाटा वर्कर्स यूनियन बारी मैदान को लेकर हरकत में आयी, अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु का बयान-बारी मैदान हमारी धरोहर, वह मैदान साकची में शिफ्ट हो रहा, मैदान बना रहेगा, पहले से तीगुणा बड़ा क्लब हाऊस बनेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural : बहरागोड़ा के मानुषमुरिया में मुखिया के पहल पर मिला नया ट्रांसफॉर्मर, लोगों में हर्ष

Jamshedpur durga puja – जमशेदपुर : दुर्गापूजा में मनचलों पर रहेगी शक्ति कमांडो की नजर, छह रूटों पर महिला पुलिस तैनात

Jamshedpur breaking : जमशेदपुर में भाजपा और कांग्रेस के कार्यकर्ता भिड़े, पत्थरबाजी, एक दर्जन से अधिक घायल, देखिए – video

East Singhbhum Agarwal sammelan : अग्रसेन जयंती पर अग्रवाल सम्मेलन का हुआ भव्य आयोजन, विजेताओं को किया गया पुरस्कृत, कई गणमान्य हुए शामिल

Jamshedpur rural sp inspection – ग्रामीण एसपी ने पोटका, कोवाली, मुसाबनी व जादूगोड़ा के विभिन्न पूजा पंडालों और स्वर्णरेखा नदी घाटों का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Saraikela accident : कांड्रा सड़क दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से घायल, टीएमएच में इलाजरत 

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News