
जमशेदपुर : देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर टाटा स्टील ने भी अपने कर्मचारियों को एडवाइजरी जारी कर आगाह किया है. कंपनी द्वारा जारी एडवाइजरी में बताया गया है कि जब तक आवश्यक ना हो कर्मचारी यात्रा करने से परहेज करे. कर्मचारियों को यह भी सलाह दी जाती है कि वे अपने परिवार या रिश्तेदारों के अलावा दोस्तों के साथ भी यात्रा करने से परहेज करे. हर यात्रा के बाद सिस्टम में यात्रा का विवरण अपडेट करे. फिजिकल मीटिंग से बचे, जरुरी हो तो मीटिंग के लिए वर्चुअल प्लेटफॉर्म का प्रयोग करे. जब तक आवश्यक ना हो किसी भी आधिकारिक या गैर-आधिकारिक समारोह में जाने से बचे. जहां तक हो सके वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दे. वहीं कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि फेस मास्क पहनना जारी रखे, सामाजिक दूरी बनाए रखे और हैंड सैनिटाइजर का उपयोग करे.












