
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना अंतर्गत टाटा हाता रोड पर थाने से 100 मीटर की दूरी पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर कार को टक्कर मारने के बाद सड़क किनारे दुकान में जा घुसी. घटना सोमवार तड़के चार बजे की बताई जा रही है. घटना के बाद चालक ट्रेलर को छोड़कर मौके से फरार हो गया. इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. हालांकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और दो दुकानों को नुकसान पहुंचा है. घटना की सूचना पाकर सुंदरनगर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को जब्त कर अपने साथ थाना ले गई. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर हाता से टाटा की ओर आ रही थी. सड़क पर बाई ओर एक कर खड़ी थी, कार को टक्कर मारने के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर दाईं ओर दुकान में जा घुसी.












