
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी तार कंपनी (आइएसडब्ल्यूपी) की अधीकृत यूनियन तार कंपनी यूनियन के चुनाव को लेकर गहमागहमी तेज हो चुकी है. यूनियन के सदस्यों की एक बैठक तार कंपनी यूनियन कार्यालय में सम्पन हुई, जिसमें सदस्यो को ग्रेड पर अद्यतन जानकारी यूनियन के महामंत्री पंकज सिंह और डिप्टी प्रेसिडेंट श्रीकांत सिंह द्वारा दी गई. यह बताया गया कि बहुत सारे बिन्दु पर बातचीत संतोषजनक है, परंतु मुख्य अड़चन इन्स्टालमेन्ट को लेकर है. यूनियन का यह निर्णय है कि हम लोग इन्स्टालमेन्ट में राजी नही है. अभी भी वार्ता जारी है और हम लोग चुनाव की भी तैयारी कर रहे है. यदि ग्रेड में सहमति नही बनती है तो अपने कर्मचारियो के हित को ध्यान में रखते हुए हम लोग साथियो का नुकसान करके कोई समझौता नहीं करेंगे और सीधा चुनाव होगा, जिसके लिए पूरे यूनियन द्वारा प्रेसीडेंट को अधिकृत किया जा चुका है. प्रेसीडेंट को भी वस्तुस्थिति की जानकारी देते हुए चुनाव करा देने का आग्रह किया जाएगा. बैठक में पंकज सिंह, श्रीकांत सिंह, अमरीक सिंह, पवित्र सिंह, दानीशंकर तिवारी, गुरविंदर सिंह, मंजीत सिंह, दीना नायक, रुषि बाबू, बीरेंद्र सिंह, मंजीत सिंह मेंटेय, अनवर सिदक, विजय कुमार उपस्थित थे.





