• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

tata-steel-employment-big-news-टाटा स्टील में निकली कर्मचारी पुत्र-पुत्रियों, दामाद के लिए बहाली, गैर कर्मचारी यानी बाहरी भी कर सकते है आवेदन, झारखंड का डोमेसाइल अनिवार्य, जानें किस पद के लिए कौन कर सकता है आवेदन, क्या है पैमाना, किनकी होगी बहाली, कैसे कर सकते है आवेदन, सारी जानकारी एक क्लिक में जानें

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
ADVERTISEMENT

जमशेदपुर : टाटा स्टील ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनी (जेट) के लिए कर्मचारी पुत्र, पुत्रियों और रजिस्टर्ड रिलेशंस के लिए बहाली निकाली है. इसके अलावा बाहरी के लिए भी बहाली निकाली गयी है. (नीचे पढ़े पूरा पैमाना)
कर्मचारियों के बच्चों या रजिस्टर्ड रिलेशंस के लिए यह है बहाली का पैमाना
शनिवार 19 मार्च से लेकर लोग इसके लिए 26 मार्च तक अपना आवेदन जमा कर सकते है. इसके लिए 15 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगी. इसके लिए कर्मचारी या पूर्व कर्मचारी के बेटे, बेटी, दामाद (बेटा नहीं होने की स्थिति में), कार्यरत कर्मचारी की पत्नी, रजिस्टर्ड रिलेशंस इसके लिए आवेदन कर सकते है. जो बहाली निकाली गयी है, उसके तहत आवेदक को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, माइनिंग, सेरामिक्स, पावर इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए. एआइसीटीइ या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्था से 4 से 3 साल का फुल टाइम डिग्री वाले इसके लिए आवेदन कर सकते है. इसके अलावा आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर जमशेदपुर के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकाट्रॉनिक्स की परीक्षा उत्तीर्ण किये हो. गोपालपुर के जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर से या जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीच्यूट से इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकाट्रानिकस, किया होना चाहिए. बर्मामाइंस के टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीच्यूट से इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा करने वाले भी आवेदन दे सकते है. 50 फीसदी अंक डिप्लोमा या डिग्री में प्राप्त होना अनिवार्य है. सभी सेमेस्टर में 50 फीसदी अंक हासिल करना अनिवार्य होने वाले व्यक्ति ही ऑनलाइन परीक्षा या इंटरव्यू पास करेंगे तो उनको बहाल किया जायेगा. 1 मार्च 1992 से 31 जुलाई 2005 तक के बीच या दोनों तिथियों समेत जन्में लोग ही इसके लिए आवेदन कर सकते है. चयनित लोगों को 12 माह यानी एक साल की ट्रेनिंग देने के बाद बहाल किया जायेगा. आवेदक की छाती 152 सेंटीमीटर (लड़कियों का 142 सेंटीमीटर) होनी चाहिए और छाती का विस्तार के बाद 5 सेंटीमीटर होना चाहिए. वजन लड़की या ट्रांसजेंडर का 40 किलो जबकि लड़कों का 45 किलो होना चाहिए. आंखों की रोशनी 6/6 दोनों आंखों का ग्लास, पावर ग्लास प्लस या माइनस 4.0 और कलर विजन सामान्य होना चाहिए. जिनका चयन हो जायेगा, उनको एक साल ट्रेनिंग दी जायेगी और ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 15047 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा. हॉस्टल में रहने और खाने की सुविधा भी अलग से दी जायेगी. टाटा स्टील के किसी भी लोकेशन में उनको नौकरी तब दी जायेगी जब उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जायेगी. चयनित व्यक्ति को बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल इस्टर्न रिजन के एक साल का अप्रेंटिस का रजिस्ट्रेशन मिलेगा.
ऐसे करें आवेदन-आवेदक पहले https://www.tatasteel.com/careers/ पर क्लिक करें, फिर “Apply for jobs / internship” टैब पर जाये, फिर Application tab पर जाकर ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक पर जाये. रजिस्ट्रेशन के लिए जा सकते है. इसके अलावा आवेदक
https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/31595/76296/Registration.html पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है. रजिस्ट्रेशन कराने के बाद
https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/31595/76296/Registration.html पर क्लिक कर सकते है. अगर किसी तरह का किसी को इंक्वायरी करना है तो लोग फोन नंबर टोल फ्री 022-61306241 या इ-मेल आइडी [email protected] पर मेल कर सकते है. आवेदक एडमिट कार्ड 8 अप्रैल के बाद डाउनलोड कर सकते है. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक :
https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/31595/76296/login.html पर क्लिक कर सकते है. (नीचे देखे गैर कर्मचारी यानी बाहरी लोग कैसे कर सकते है आवेदन, क्या है पैमाना)

गैर कर्मचारी यानी बाहरी लोग भी ऐसे कर सकते है आवेदन, यह हो सकता है पैमाना
टाटा स्टील की ओर से जेट की निकाली गयी बहाली के लिए गैर कर्मचारी यानी बाहरी लोग भी आवेदन कर सकते है. 19 मार्च से 26 मार्च तक लोग इसके लिए आवेदन कर सकते है. इसके लिए ऑनलाइन परीक्षा 15 अप्रैल को आयोजित की जायेगी. मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, माइनिंग, माइन सर्वेइंग, जूनियर इंजीनियर ट्रेनीज के लिए बहाली निकाली गयी है. एक साल के लिए उनको ट्रेनिंग दी जायेगी. उनको जूनियर इंजीनियर 1 में बहाल किया जायेगा. जो बहाली निकाली गयी है, उसके तहत आवेदक को मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, मेटलर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स, इंस्ट्रूमेंटेशन, माइनिंग, सेरामिक्स, पावर इंजीनियरिंग में इंजीनियरिंग की डिग्री या डिप्लोमा किया होना चाहिए. एआइसीटीइ या यूजीसी से मान्यता प्राप्त संस्था से 4 से 3 साल का फुल टाइम डिग्री वाले इसके लिए आवेदन कर सकते है. इसके अलावा आरडी टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर जमशेदपुर के माध्यम से इलेक्ट्रॉनिक्स या मैकाट्रॉनिक्स की परीक्षा उत्तीर्ण किये हो. गोपालपुर के जेएन टाटा टेक्निकल एजुकेशन सेंटर से या जमशेदपुर के बर्मामाइंस स्थित टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीच्यूट से इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकाट्रानिकस, किया होना चाहिए. बर्मामाइंस के टाटा स्टील टेक्निकल इंस्टीच्यूट से इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा करने वाले भी आवेदन दे सकते है. जो लोग फाइनल इयर में है, जिनका डिप्लोमा जुलाई 2022 में पूरा होना है, वे लोग भी इसके लिए आवेदन जमा कर सकते है, लेकिन उनको 30 अगसत 2022 तक डिप्लोमा समाप्त होने के बाद सर्टिफिकेट देना होगा. आवेदक को जेनरल पुरुष को 60 फीसदी अंक, जेनरल महिला को 55 फीसदी अंक, ट्रांसजेंडर को 55 फीसदी जबकि एससी और एसटी के आवेदक को 50 फीसदी अंक हासिल होना अनिवार्य है. आवेदक की उम्रसीमा सामान्य आवेदक का जन्म 1 मार्च 1997 से 31 जुलाई 2005 के बीच होनी चाहिए जबकि ट्रांसजेंडर, एससी और एसटी का जन्म 1 मार्च 1994 से 31 जुलाई 2005 के बीच होनी चाहिए. उनको झारखंड का डोमिसाइल होना जरूरी है. चयनित लोगों को 12 माह यानी एक साल की ट्रेनिंग देने के बाद बहाल किया जायेगा. आवेदक की छाती 152 सेंटीमीटर (लड़कियों का 142 सेंटीमीटर) होनी चाहिए और छाती का विस्तार के बाद 5 सेंटीमीटर होना चाहिए. वजन लड़की या ट्रांसजेंडर का 40 किलो जबकि लड़कों का 45 किलो होना चाहिए. आंखों की रोशनी 6/6 दोनों आंखों का ग्लास, पावर ग्लास प्लस या माइनस 4.0 और कलर विजन सामान्य होना चाहिए. जिनका चयन हो जायेगा, उनको एक साल ट्रेनिंग दी जायेगी और ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड 15047 रुपये प्रतिमाह दिया जायेगा. हॉस्टल में रहने और खाने की सुविधा (सब्सिडी रेट में) भी अलग से दी जायेगी. टाटा स्टील के किसी भी लोकेशन में उनको नौकरी तब दी जायेगी जब उनकी ट्रेनिंग पूरी हो जायेगी. चयनित व्यक्ति को बोर्ड ऑफ प्रैक्टिकल इस्टर्न रिजन के एक साल का अप्रेंटिस का रजिस्ट्रेशन मिलेगा.
बाहरी लोग ऐसे करें आवेदन-
https://www.tatasteel.com/careers/ पर क्लिक करें, फिर “Apply for jobs / internship” टैब पर जाये, फिर Application tab पर जाकर ऑनलाइन अप्लीकेशन लिंक पर जाये. रजिस्ट्रेशन के लिए जा सकते है. इसके अलावा आवेदक
https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/31595/76296/Registration.html पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते है. रजिस्ट्रेशन कराने के बाद https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/31595/76296/login.html पर क्लिक कर सकते है. अगर किसी तरह का किसी को इंक्वायरी करना है तो लोग फोन नंबर टोल फ्री 022-61306241 या इ-मेल आइडी [email protected] पर मेल कर सकते है. आवेदक एडमिट कार्ड 8 अप्रैल के बाद डाउनलोड कर सकते है. एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए इस लिंक :
https://cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/31595/76296/login.html पर क्लिक कर सकते है. बहाली के लिए अन्य जानकारी हासिल करने के लिए आवेदक सीधे www.capabilitydevelopment.org पर क्लिक कर सकते है.

Team Sharp Bharat B

Team Sharp Bharat B

Related Posts

Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel social media guidelines : टाटा स्टील के कर्मचारियों पर सोशल मीडिया के चलाने को लेकर कसा गया नकेल, कंपनी ने जारी किया गाइडलाइन, सोशल मीडिया हैंडलिंग भी टाटा कोड ऑफ कंडक्ट के दायरे में

May 29, 2026
Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

May 29, 2026
Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा
कारपोरेट व यूनियन

Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

May 28, 2026
Next Post
jamshedpur-family-dispute-बिरसानगर में जमीन विवाद में मामी की भांजे ने कर दी पिटाई, घायल

jamshedpur-family-dispute-बिरसानगर में जमीन विवाद में मामी की भांजे ने कर दी पिटाई, घायल

Jamshedpur-kowali-firing : कोवाली में घर पर घुसकर की फायरिंग, अधेड़ को कंधे पर लगी गोली, भतीजी पर जतायी फायरिंग करवाने की आशंका

Jamshedpur-kowali-firing : कोवाली में घर पर घुसकर की फायरिंग, अधेड़ को कंधे पर लगी गोली, भतीजी पर जतायी फायरिंग करवाने की आशंका

jamshedpur-Crime : गाना बजाने को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट में एक घायल, पुलिस के साथ भी हाथापाई, तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

jamshedpur-Crime : गाना बजाने को लेकर रिश्तेदारों के बीच विवाद के बाद हुई मारपीट में एक घायल, पुलिस के साथ भी हाथापाई, तीन लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News