
जमशेदपुर : पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार “यूनियन”यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन” के बैनर तले जमशेदपुर अवस्थित विभिनु बैंक के कर्मचारी एवं अधिकारी बिष्टुपुर पोस्टल पार्क के समक्ष एकत्रित हुए और अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया. ज्ञात हो कि ” यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन” की बैठक 8 जून को मुंबई में हुई थी जिसमे अपने लंबित मांगों को पूरा नही किए जाने पर 27 जून की हड़ताल का निर्णय लिया है. ” यूनाइटेड फॉर्म ऑफ बैंक यूनियन” यूनियन ने हड़ताल के पूर्व सरकार को आगाह करने के लिए कई एक आंदोलनात्मक कार्यक्रम की घोषणा की है, जिसकी पहली कड़ी में प्रदर्शन पूरे देश में किया जा रहा है. इस प्रदर्शन के कार्यक्रम का नेतृत्व “यूएफबीयू” के संयोजक रिंटू रजक, हीरा अरकने, डीएन सिंह, सत्यप्रकाश, कुमार देवेंद्र, अमित कुमार, एन पाई, सुब्रत घोष, जीतीश खवाश, टी शशी कुमार सरोज राय, सत्येन्द्र सिंह, अरुण सिन्हा, हीरालाल शर्मा, सपन दास, केके दुबे, गौतम घोष, सपन अदक, विश्वनाथ घोष, सौरभ चटर्जी, संजय राय, रामजी प्रसाद, रीतेश सिंह, कुन्दन कुमार ने संबोधित किया. वक्ताओं ने सरकार को आगाह किया की हमारी लंबित मांगों को पूरा नही किया गया तो पूरे देश में धरना, प्रदर्शन और बैंकिंग व्यवस्था को ठप किया जाएगा. वक्ताओं ने बैंक कर्मचारियों एवं अधिकारियों को अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन और हड़ताल को पूर्ण सफल बनाने की अपील की. इस प्रदर्शन को सफल बनाने में प्रहलाद लागुरी, सुजीत घोष, विवेक सिन्हा, धीरज कुमार, दुर्गा लोहरा, डीएन गुप्ता, तपन कुमार दास, मंतोष, अमित कुमार, श्रुति सरिता, खुशबू मुंडा, ललीता, अनशुमा, मीनी, शिल्पी, अमृता, मधुलिका, कृतिका शामिल हुए.






