
जमशेदपुर : टाटा स्टील के विभिन्न प्लांट में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन किया गया. इस दौरान टाटा वर्कर्स यूनियन के सारे पदाधिकारी एक साथ भ्रमण किये. इस दौरान सारे विभागों और सेक्शन में विश्वकर्मा पूजा का आयोजन हुआ, जिसमें घुमकर सारे टाटा वर्कर्स यूनियन के 11 पदाधिकारी ने कर्मचारियों और अधिकारियों के साथ बातचीत की. इस दौरान बेहतर बोनस समझौता करने के लिए पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया. टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव चौधरी टुन्नु, महामंत्री सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, उपाध्यक्ष शहनवाज आलम, संजीव तिवारी, शत्रुघ्न राय, संजय सिंह, सहायक सचिव नितेश राज, सरोज सिंह, अजय चौधरी और कोषाध्यक्ष हरिशंकर सिंह एक साथ घुमते हुए नजर आये. इस दौरान काफी संख्या में कमेटी मेंबरों और कर्मचारियों ने अभिनंदन किया. (नीचे देखे पूरी खबर)

डब्ल्यूआरएम में पंडाल आइएनएस विक्रांत के थीम पर बना
डब्लूआरएम (टाटा स्टील) के प्रांगण में 2 साल के उपरांत विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाई गई. 75वां अमृत महोत्सव के ऊपर पंडाल का थीम आईएनएस विक्रांत रखा गया. पंडाल का निर्माण डिपार्टमेंट के ही स्क्रैप मटेरियल से निर्मित किया गया, जिसे डब्ल्यूआरएम के ही इंप्लाइज ने मिलकर बनाया. उसके उपरांत भोग का वितरण किया गया. (नीचे देखे पूरी खबर)

पंडाल का उद्घाटन टाटा वर्कर्स यूनियन प्रेसिडेंट संजीव चौधरी टुन्नु, डब्लूआरएम चीफ रमेश शंकर, टाटा वर्कर्स यूनियन के जनरल सेक्रेटरी सतीश सिंह, डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश सिंह, टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बिरर, हे ड मैकेनिकल पंकज, ऑपरेशन हेड रिजवान हैदर, सीनियर मैनेजर मनमोहन तिवारी समेत अन्य लोग मौजूद थे. एचआरएम सत्यम मंगल मूर्ति, जेडीसी चेयरमैन रणवीर सिंह, यूसीएम आरके मिश्रा, यूसीएम आरके सिंह द्वारा किया गया. पंडाल निर्माण करने में मुख्य तौर पर उत्तम, शिवम, दिलप्रीत, अंजलि, वर्षा, पायल, शालिनी मेघा, अविजित का योगदान रहा. सेफ्टी और डेकोरेशन में अफसर अली, अविनाश, विश्वकर्मा, दीपा डे, सरफराज का योगदान रहा एव पूजा को सफल बनाने में तमाम डब्लूआरएम के एंपलॉयर्स एवं वेंडर एंपलॉयर्स का सहयोग रहा. (नीचे देखे पूरी तस्वीरें)














