जमशेदपुर : टाटा समूह की हौसूर प्लांट में 45 हजार महिलाओं को बहाल किया जायेगा. 18 से 24 माह में इन महिलाओं को बहाल किया जायेगा. हौसुर प्लांट में ही टाटा समूह एप्पल के आइ फोन के लिए केस बनाती है. वर्तमान में 10 हजार कर्मचारी इस प्लांट में है, जिसमें करीब 45 हजार नयी महिलाओं को नौकरी पर रखा जायेगा, जिसके बाद यहां कर्मचारियों की संख्या 55 हजार के करीब हो जायेगी. एप्पल की ओर से टाटा समूह के साथ मिलकर भारत में ही प्रोडक्शन करना चाहती है. इस कारण टाटा समूह तमिलनाडू के होसुर प्लांट का विस्तार कर रही है और यहां नयी बहाली भी करने वाली है. अमेरिकी कंपनी एप्पल चाहती है कि चीन के अलावा भारत में भी प्रोडक्शन को बढ़ाया जाये. इस कड़ी में टाटा समूह के साथ कंपनी प्रोडक्शन करने वाले है. मेड इन इंडिया के तौर पर एप्पल को बाजार में लाने जा रही है, जहां भारत में ही अब एप्पल का प्रोडक्शन होगा और इस काम में टाटा उसकी साझेदार बनने वाली है.





