जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा में दर्जनों काली पूजा पंडाल का जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने उद्घाटन कर मां काली का आर्शिवाद लिया और क्षेत्र में खुशहाली और सुख समृद्धि की कामना की. (नीचे देखे पूरी खबर)

मौके पर विधायक ने कहा कि माँ काली के चरणों में ही सारा संसार है. माँ काली की आराधना से ही साहस जागे, भय मिटे और जीवन में शक्ति का प्रकाश फैलता है. (नीचे देखे पूरी खबर)

श्री कालिंदी ने स्वाभूमि ग्रीन वैली काली पूजा समिती, दयामाई काली मंदिर प्रमथनगर , बामनगोड़ा काली पूजा समिती, परसुडीह आश्रमपाड़ा , शंकरपुर काली पूजा समिति, शिवमंदिर नामोटोला हालुदबनी, न्यू हिन्द क्लब शंकरपुर कबीर मंदिर रोड,युथ क्लब खडगझार बस स्टैंड, कालिन्दी बस्ती हालुदबनी , जोजोबेड़ा सब्जी मंडी के समीप न्यू मैदान , गदडा काली पूजा समिति, जुगसलाई श्री श्री काली पूजा कमिटी, जोजोबेड़ा कृष्णा नगर, केरेज कॉलोनी हरिजन बस्ती, परसुडीह बाजार पूजा समिति आदि अन्य पंडालों का उदघाटन किया.












