
जमशेदपुर : टाटा स्टील की शत-प्रतिशत सब्सिडियरी वाली कंपनी जुस्को की ओर से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया गया है. इसके तहत जुस्को लगातार काम कर रही है और जमशेदपुर की करीब 7.50 लाख आबादी को अपनी सेवाएं दे रहा है. 64 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में जुस्को की ओर से कई मोरचे पर अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत पहले लोगों को जागरूक किया जा रहा है, जिसके लिए शहरी इलाके में वाहनों की रैली निकाली गयी है, जिसके जरिये लोगों को जागरूक किया जा रहा है जबकि रेडियो के माध्यम से भी लोगों को कोरोना वायरस से बचने का उपाय किया जा रहा है. इसको अलावा जमशेदपुर के मुख्य इलाकों में हैंड वाशिंग स्टेशन बना दिये गये है.

कदमा सोनारी लिंक रोड, सोनारी एयरपोर्ट, बिष्टुपुर के पास भी हैंड वाशिंग स्टेशन बनाया गया है, जहां हैंडवाश और हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था की गयी है, जहां लोग खुद से खड़े होकर हाथ धो सकते है. बकायदा पानी के टैंकर भी लगाये गये है. इसके अलावा सैनिटाइजेशन के लिए भी अभियान चलाया जार हा है, जिसके तहत बाजार, सड़क, मकानों के कॉलोनियों में हाइड्रोजन पेरोक्साइड और सोडियम हापोक्लोराइड का स्प्रे किया जा रहा है. कदमा, बिष्टुपुर, सोनारी कागलनगर और गुदड़ी बाजार में हर रोज स्प्रे के माध्यम से मच्छरों को मारा जा रहा है जबकि सैनिटाइजेशन भी चल रहा है. थर्मल फॉकिंग भी किया जा रहा है.

जुस्को की ओर से फुल बॉडी सैनिटाइजेशन सिस्टम को भी लगाया गया है, जो जुस्को के बिष्टुपुर स्थित दफ्तर के बाहर लगाया गया है, जिसमें लोग अंदर जाकर लोगों का पहले तापमान की जांच की जाती है, फिर जूते को सोडियम हाइपोक्लोराइड सोल्यूशन से सैनिटाइज किया जा रहा है और फिर पूरे बदन में डेटोल का स्प्रे किया जा रहा है.

इसके अलावा गाड़ियों का भी हर दिन सैनिटाइजेशन किया जा रहा है जबकि जितने भी सुरक्षात्मक उपकरण और सामान है, उसकी भी सफाई किया जा रहा है और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है. सफाई का काम कहीं बंद नहीं किया गया है. पूरा रिस्क लेकर सफाईकर्मी जुस्को के बैनर तले लगातार सफाई कर रहे है. हर दिन 248 टन कचड़ा का उठाव किया जा रहा है, जिसमें से 55 टन का सेग्रीग्रेशन यानी अलग-अलग तरीके से सफाई की व्यवस्था की जा रही है. इसके अलावा जुस्को सहयोग केंद्र 24 घंटे काम कर रही है, जिसके माध्यम से लोग ऑनलाइन पेमेंट कर सकते है. जमशेदपुर के सैनिटाइजेशन के काम में कुल 1200 कर्मचारियों और अधिकारियों की टीम काम कर रही है, जिसके जरिये पानी की सप्लाइ, बिजली की आपूर्ति और सफाई की व्यवस्था की जा रही है.













