जमशेदपुर : टाटा समूह की बड़ी कंपनी टाटा इंटरनेशनल के एमडी और टाटा ट्रेंट के चेयरमैन नोएल टाटा (रतन टाटा के भाई) की बहू मानसी टाटा को किरलोस्कर सिस्टम प्राइवेट लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल किया गया है. मानसी टाटा किरलोस्कर के मालिक और पूर्व चेयरमैन सह एमडी विक्रम एस किरलोस्कर की बेटी है, जिन्होंने नोएल टाटा के बेटे नेवीले टाटा से शादी की है. उन्होंने शादी के बाद अपना नाम मानसी टाटा रख लिया है. वह यूएस के रोएड आइलैंड स्कूल ऑफ डिजाइन से पढ़ाई की है और टोयोलो मैनुफैक्चरिंग प्रोसेस व जापानी वर्क कल्चर में ट्रेनिंग ली हुई है. मानसी के पिता विक्रम एस किरलोस्कर के निधन के बाद उनकी मां गीतांजलि किरलोस्कर ने चेयरमैन सह एमडी का पद ग्रहण कर लिया है. मानसी टाटा ने अपना प्रभार संभालने के बाद दिये गये कंपनी के अधिकारिक बयान में कहा है कि वह अपने पिता की विरासत को आगे ले जाना चाहती हूं. राष्ट्रीय गोल को हासिल करने की दिशा में कंपनी को आगे ले जाया जायेगा. मानसी टाटा अपनी सामाजिक संस्था केयरिंग विद कलर को भी संचालित करती है. वह कर्नाटक की तीन सरकारी स्कूल को खुद संचालित भी करती है. किरलोस्कर समूह की यह पांचवीं पीढ़ी है, जो इस कंपनी में जगह हासिल की है.




