जमशेदपुर : टाटा स्टील के दो कर्मचारियों को असम में आयी बाढ़ के दौरान बेहतर काम करने के लिए टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन ने पुरस्कृत किया है. टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी और टाटा स्टील फाउंडेशन के सीइओ सौरभ राय की मौजूदगी में इन दोनों कर्मचारियों को सम्मानित किया गया. सम्मान पाने वालों में टाटा स्टील के कोक प्लांट के एफएमएम एसएम सेक्सशन की आदिती दास और सीपी सेक्शन के बापी भुइयां शामिल है. इन दोनों कर्मचारियों को प्रोत्साहन के लिए सर्टिफिकेट दिया गया और एमडी की ओर से पत्र दिया गया, जिसमें उनके कार्यों की प्रशंसा की गयी है.



