जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के टिनप्लेट कंपनी परिसर में हुए एक दुर्घटना में एक ट्रक चालक की मौत हो गयी. बताया जाता है कि वह रमेश है, जो हरियाणा के झझ्झर के रहने वाले है. बताया जाता है कि गाड़ी बैक करने के दौरान रमेश उसी गाड़ी की चपेट में आ गये थे. इसके बाद रमेश को टिनप्लेट अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी. बाद में टिनप्लेट अस्पताल ने गोलमुरी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज भेज दिया.











