जमशेदपुर : टाटा स्टील के कोल्ड रोलिंग मिल (सीआरएम) विभाग में बेस्ट प्रोडक्शन केलिए,आयोजित केक कटिंग समारोह हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ संपन्न हुआ. इस अवसर पर मुख्य अतिथि वीपी एसेट मैनेजमेंट प्रबाल घोष द्वारा संपन्न हुआ. उनके मार्गदर्शन में विभाग के चुनौतिया को स्वीकार के साथ सुरक्षा आंकड़े को और बेहतर करने केलिए सुझाव दिए. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं अभिनंदन चीफ सीआरएम प्रवेश नारंग किए. इसके पश्चात विशिष्ट अतिथि फ्लैट प्रोड्कट के सीओएम अभिजीत नानौती एवं टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज ने बेस्ट प्रोडक्शन सराहना करते हुए टीम वर्क को और दुरुस्त करने के लिए अपना मार्गदर्शन दिए. (नीचे भी पढ़े)
साथ में वाइस प्रेसिडेंट प्रबाल घोष, फ्लैट प्रोडक्ट के सीओएम अभिजीत नानौती, सहायक सचिव नितेश राज, चीफ सीआरएम प्रवेश नारंग, जेडीसी वाइस चेयरमैन अश्विनी माथन संयुक्त रूप से केक काटकर समारोह का शुभारंभ किए. कार्यक्रम के संयुक्त प्रस्तुतकर्ता मैकेनिकल हेड अभिनव कुमार एवं ऑपरेशन हेड भूपिंदर यादव द्वारा संपन्न हुआ. कार्यक्रम के अंत में जेडीसी वाइस चेयरमैन अश्विनी माथन ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त कियें. इस अवसर पर कंपनी प्रबंधन से निर्भय गुप्ता, सौरभ, निरंजन बेहरा, स्पर्श, प्रफुल्ल त्रिपाठी, चित्रा इमदाद, विकास, राकेश चौधरी, विक्रम, बलवीर, दीपक, दीप्त मिश्रा, अंकिता, अविनाश, ज्योति, नौशाद, सत्या के साथ विभागीय यूनियन प्रतिनिधि दिनेश्वर, सूरज कुमार, गुलाब, संदीप,सरोज, अनिल मिश्रा सभी उपस्थित हुए. कार्यक्रम में आपसी एकता, टीम वर्क और संगठन की मजबूती का संदेश के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.












