• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Tuesday, November 17, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand mining mla saryu roy action : खान सुरक्षा महानिदेशालय के पास खदानों की सुरक्षा का हिसाब नहीं!, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने खान निदेशालय की उपयोगिता पर उठाए गंभीर सवाल

November 17, 2026
in खबर
0
jharkhand mining mla saryu roy action : खान सुरक्षा महानिदेशालय के पास खदानों की सुरक्षा का हिसाब नहीं!, जमशेदपुर के विधायक सरयू राय ने खान निदेशालय की उपयोगिता पर उठाए गंभीर सवाल
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : देश की कोयला राजधानी धनबाद में स्थित खान सुरक्षा महानिदेशालय (डीजीएमएस) के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं. खदानों की सुरक्षा, खननकर्मियों की जान की हिफाजत और असुरक्षित खदानों की निगरानी की जिम्मेदारी संभालने वाले इस केंद्रीय संस्थान के संबंधित कार्यालय के पास अपने अधिकार क्षेत्र की खदानों को असुरक्षित घोषित करने से लेकर उन्हें दोबारा सुरक्षित बनाने तक का बुनियादी रिकॉर्ड उपलब्ध नहीं है. सूचना के अधिकार के तहत मांगे गए छह महत्वपूर्ण सवालों के जवाब में महानिदेशालय के कार्यालय ने हर बार एक ही उत्तर दिया है ‘मांगी गई जानकारी इस कार्यालय में उपलब्ध नहीं है.’ जमशेदपुर पश्चिम के विधायक और दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता सरयू राय ने इस स्थिति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए खान सुरक्षा महानिदेशालय की कार्यप्रणाली और उपयोगिता पर सवाल उठाए हैं. सरयू राय ने प्रधानमंत्री और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री से धनबाद में अवैध कोयला खनन के मामले में खान सुरक्षा महानिदेशालय सहित केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभागीय अधिकारियों की भूमिका की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है. (नीचे भी पढ़े)

सरयू राय का कहना है कि यदि महानिदेशालय अपने बुनियादी दायित्वों से जुड़ी जानकारियां भी उपलब्ध नहीं करा सकता, तो केंद्र सरकार को इसे भंग कर सुरक्षा के लिए नई वैकल्पिक व्यवस्था बनानी चाहिए. सरयू राय ने कहा कि धनबाद में खान सुरक्षा महानिदेशालय का मुख्यालय है. झारखंड में धनबाद, रांची, कोडरमा, रामगढ़ और चाईबासा इसके क्षेत्रीय कार्यक्षेत्र में आते हैं. खदानों का नियमित निरीक्षण, खनन दुर्घटनाओं और श्रमिकों की शिकायतों की जांच, खनन कार्यों के प्रबंधन एवं पर्यवेक्षण के लिए योग्य व्यक्तियों को सक्षमता प्रमाणपत्र देना तथा खनन क्षेत्र में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना इसके प्रमुख दायित्व हैं. इसके बावजूद पिछले दो-तीन वर्षों में खनन क्षेत्रों में भू-धंसान, बंद खदानों से अवैध खनन और खदानों के चाल धंसने जैसी अनेक घटनाएं सामने आई हैं. सरयू राय ने कहा कि इन घटनाओं के संबंध में महानिदेशालय की ओर से कोई जांच प्रतिवेदन आज तक सामने नहीं आया है. महानिदेशालय की कार्यप्रणाली की पड़ताल के लिए दामोदर बचाओ आंदोलन के वरीय सलाहकार एवं धनबाद के सामाजिक कार्यकर्ता-सह-अधिवक्ता विजय कुमार झा ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत छह बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी. उन्होंने 1 अप्रैल 2010 से 25 अगस्त 2026 तक की अवधि में महानिदेशालय के अधिकार क्षेत्र की खदानों के संबंध में सूचनाएं मांगी थीं. पहले सवाल में पूछा गया था कि इस अवधि में कितनी खदानों या खान क्षेत्रों को असुरक्षित घोषित किया गया और उनकी खदानवार सूची, घोषणा की तिथि तथा संबंधित प्रबंधन का विवरण क्या है? जवाब मिला कि जानकारी कार्यालय में उपलब्ध नहीं है. दूसरे सवाल में असुरक्षित घोषित करने के कारणों और संबंधित अधिनियम, नियम अथवा वैधानिक प्रावधानों का विवरण मांगा गया। इसका भी यही जवाब दिया गया. (नीचे भी पढ़े)

तीसरे सवाल में असुरक्षित क्षेत्रों को सुरक्षित और स्थिर बनाने के लिए खदान प्रबंधन को दिए गए निर्देशों तथा सुधारात्मक कार्रवाई का ब्योरा मांगा गया जबकि चौथे सवाल में निरीक्षण रिपोर्ट, उल्लंघन नोटिस, कारण बताओ नोटिस और संबंधित पत्राचार की प्रमाणित प्रतियां मांगी गईं. इन दोनों सवालों पर भी महानिदेशालय ने जानकारी उपलब्ध नहीं होने की बात कही. पांचवें सवाल में पूछा गया कि असुरक्षित घोषित खदानों में से कितनी अब सुरक्षित हो चुकी हैं और कितनी अभी भी असुरक्षित हैं. छठे सवाल में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने वाले खदान प्रबंधनों के विरुद्ध की गई कार्रवाई, जुर्माने और अन्य वैधानिक कदमों का विवरण मांगा गया था. इन दोनों बिंदुओं पर भी कार्यालय का जवाब वही रहा, जानकारी उपलब्ध नहीं है. सरयू राय ने दामोदर बचाओ आंदोलन के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि धनबाद जिले में दामोदर नदी की धारा मोड़कर नदी के पेट में खनन किए जाने, जमुनिया नदी के पेट और किनारों पर खनन तथा कतरी जैसी प्रमुख नदी के अस्तित्व को अवैध खनन के जरिए समाप्त करने की शिकायतें की गई थीं. इसके बावजूद खान सुरक्षा महानिदेशालय की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई. सरयू राय ने कहा कि इन घटनाओं और शिकायतों के बाद ही महानिदेशालय के कामकाज को लेकर संदेह उत्पन्न हुआ और आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त करने का निर्णय लिया गया. श्री राय ने कहा कि आरटीआई के जवाब से यह गंभीर सवाल खड़ा होता है कि खदानों की सुरक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां आखिर उपलब्ध कहां है? यदि संबंधित केंद्रीय संस्थान के पास ही ये अभिलेख नहीं हैं, तो खदानों की सुरक्षा और निगरानी की व्यवस्था किस आधार पर संचालित हो रही है? उन्होंने केंद्र सरकार से महानिदेशालय के निदेशक सहित सभी जिम्मेदार अधिकारियों से जवाब तलब करने और जांच के बाद विधिसम्मत कार्रवाई करने की मांग की है. सरयू राय ने धनबाद में अवैध खनन के मामले में खान सुरक्षा महानिदेशालय, केंद्र और राज्य सरकार के संबंधित विभागीय अधिकारियों तथा अवैध खनन माफिया के बीच संभावित संबंधों की भी जांच कराने की मांग की है. उन्होंने कहा कि वह इस पूरे मामले पर प्रधानमंत्री और केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री को शीघ्र ही विस्तृत प्रतिवेदन सौंपेंगे. आरटीआई के तहत विजय कुमार झा द्वारा मांगी गई छह बिंदुओं की सूचना और महानिदेशालय के केंद्रीय लोक सूचना अधिकारी एवं खान सुरक्षा निदेशक (वि.), मध्य जोन, धनबाद के जवाब की प्रतियां भी जारी की गई हैं. सरयू राय ने इन दस्तावेजों के आधार पर केंद्र सरकार से पूरे मामले की जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है.

Team Sharp Bharat K

Team Sharp Bharat K

Related Posts

jharkhand establishment day : झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के तहत पटमदा में गृह प्रवेश सह परिसंपत्ति वितरण समारोह आयोजित, उपायुक्त, उप विकास आयुक्त हुए शामिल, विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को मिला लाभ
खबर

jamshedpur naman parivar : जमशेदपुर के नमन परिवार ने लाला लाजपत राय एवं अमर शहीद करतार सिंह सराभा को अर्पित की शौर्यमय श्रद्धांजलि, दिल्ली प्रवास के बावजूद काले ने दिया यह संदेश
खबर

jamshedpur naman parivar : जमशेदपुर के नमन परिवार ने लाला लाजपत राय एवं अमर शहीद करतार सिंह सराभा को अर्पित की शौर्यमय श्रद्धांजलि, दिल्ली प्रवास के बावजूद काले ने दिया यह संदेश

November 17, 2026
jamshedpur visit of kolhan commissioner : कोल्हान आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का सुपर चेकिंग, दस्तावेजों का किया मिलान
खबर

jamshedpur visit of kolhan commissioner : कोल्हान आयुक्त सह रोल ऑब्जर्वर ने किया मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यों का सुपर चेकिंग, दस्तावेजों का किया मिलान

November 17, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Tuesday 17th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 17 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Tuesday 17th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- मंगलवार 17 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 17, 2026

मेष राशिइस राशि के बड़े कारोबारियों को आज के दिन बहुत सोच समझकर पैसा निवेश करने की जरुरत है। परिवार...

Jamshedpur road accident : परसुडीह में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों घायल; कार चालक गाड़ी लेकर फरार

Jamshedpur road accident : परसुडीह में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों घायल; कार चालक गाड़ी लेकर फरार

by Team Sharp Bharat D
November 16, 2026

जमशेदपुर : परसुडीह इलाके में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला. चांदनी चौक स्थित ग्रामीण बैंक के पास...

jamshedpur chath puja लोक आस्था के महापर्व छठ पर विभिन्न घाटों का भ्रमण कर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने छठव्रतियों से लिया आशीर्वाद

jamshedpur chath puja लोक आस्था के महापर्व छठ पर विभिन्न घाटों का भ्रमण कर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने छठव्रतियों से लिया आशीर्वाद

by Team Sharp Bharat K
November 16, 2026

जमशेदपुर:लोक आस्था एवं सूर्य उपासना के महापर्व छठ के पावन अवसर पर अपने पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण घाट, गदड़ा...

Jamshedpur rural youth’s suspicious death : गुड़ाबांदा के तेंतुलडांगा में युवक की एचटी बिजली लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत, बिजली पोल के पास झुलसी अवस्था में पड़ा मिला शव

Jamshedpur rural youth’s suspicious death : गुड़ाबांदा के तेंतुलडांगा में युवक की एचटी बिजली लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत, बिजली पोल के पास झुलसी अवस्था में पड़ा मिला शव

by Team Sharp Bharat D
November 16, 2026

जमशेदपुर : गुड़ाबांदा थाना क्षेत्र के तेंतुलडांगा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय सबर युवक की...

jamshedpur chath mahaprasad : छठ महापर्व के अवसर पर धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में वितरित किया गया महाप्रसाद, हर आम और खास लोगों ने की शिरकत

jamshedpur chath mahaprasad : छठ महापर्व के अवसर पर धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में वितरित किया गया महाप्रसाद, हर आम और खास लोगों ने की शिरकत

by Team Sharp Bharat K
November 16, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था के महापर्व छठ के पावन अवसर पर जमशेदपुर खटीक समाज की ओर से सोमवार को महाप्रसाद...

jamshedpur homage to nirbhay singh : स्वर्गीय निर्भय सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा टेल्को में समूह, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

jamshedpur homage to nirbhay singh : स्वर्गीय निर्भय सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा टेल्को में समूह, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

by Team Sharp Bharat K
November 16, 2026

जमशेदपुर : प्रखर हिंदूवादी नेता एवं समाजसेवी स्वर्गीय निर्भय सिंह की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन जमशेदपुर के टेल्को ओल्ड सेक्टर...

tata steel samvaad 2026 : जनजातीय व्यंजन, फिल्में, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक उपचार पद्धतियां बनीं आकर्षण का केंद्र, संवाद के दूसरे दिन भी जारी रही रौनक

tata steel samvaad 2026 : जनजातीय व्यंजन, फिल्में, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक उपचार पद्धतियां बनीं आकर्षण का केंद्र, संवाद के दूसरे दिन भी जारी रही रौनक

by Team Sharp Bharat K
November 16, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित जनजातीय सम्मेलन ‘संवाद 2026’ के दूसरे दिन कारीगरों, पारंपरिक उपचारकर्ताओं, जनजातीय...

tata steel half marathon : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 पंजीकरण, 29 नवंबर को होगा आयोजन

tata steel half marathon : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 पंजीकरण, 29 नवंबर को होगा आयोजन

by Team Sharp Bharat K
November 16, 2026

जमशेदपुर : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन 2026 का 11वां संस्करण 29 नवंबर को आयोजित किया जाएगा. मैराथन को शहर...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur road accident : परसुडीह में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो लोगों को मारी टक्कर, दोनों घायल; कार चालक गाड़ी लेकर फरार

jamshedpur chath puja लोक आस्था के महापर्व छठ पर विभिन्न घाटों का भ्रमण कर पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने छठव्रतियों से लिया आशीर्वाद

Jamshedpur rural youth’s suspicious death : गुड़ाबांदा के तेंतुलडांगा में युवक की एचटी बिजली लाइन के संपर्क में आने से दर्दनाक मौत, बिजली पोल के पास झुलसी अवस्था में पड़ा मिला शव

jamshedpur chath mahaprasad : छठ महापर्व के अवसर पर धर्मेन्द्र सोनकर के नेतृत्व में वितरित किया गया महाप्रसाद, हर आम और खास लोगों ने की शिरकत

jamshedpur homage to nirbhay singh : स्वर्गीय निर्भय सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा टेल्को में समूह, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

tata steel samvaad 2026 : जनजातीय व्यंजन, फिल्में, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक उपचार पद्धतियां बनीं आकर्षण का केंद्र, संवाद के दूसरे दिन भी जारी रही रौनक

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News