• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, November 5, 2026
27 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home कारपोरेट व यूनियन

incab industries – केबुल कंपनी को लेकर टाटा स्टील और वेदांता के प्रोजेक्ट पर उठे सवाल, एनसीएलटी की सुनवाई में जबरदस्त बहस

March 28, 2023
in कारपोरेट व यूनियन
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : एनसीएलटी कोलकाता में सदस्यों बलराज जोशी और बिदीसा बनर्जी के बेंच में जमशेदपुर के इंकैब इंडस्ट्रीज (केबुल कंपनी) मामले की सुनवाई शुरू हुई. ज्ञातव्य है कि बेंच ने वेदान्ता के रिज्योल्युशन प्लान फिर से सुनवाई शुरू की है. मजदूरों के अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने अपनी बहस को आगे बढ़ाते हुए कहा कि बीएफआईआर ने बहुत सारी गलतियां की. उसने यह नहीं देखा कि इंकैब कंपनी का नेट वर्थ निगेटिव नहीं था. इंकैब कंपनी के पास लगभग 4000 करोड़ रुपये की परिसंपत्ति थी और दिल्ली उच्च न्यायालय के 06.01.2016 के आदेश के अनुसार मात्र 21.63 करोड़ की देनदारी जिसे एक झटके में इंकैब कंपनी दे सकती थी. बीएफआईआर ने यह पता नहीं किया कि रमेश धमंडी राम गोवानी और उसके तीन लोग इंकैब कंपनी में फर्जी तरीके से 22.09.2008 और 04.05.2009 को निदेशक कैसे बन गये, उसने निदेशकों को इंकैब कंपनी का बैंलेंस सीट जमा करने के लिए मजबूर नहीं किया और इंकैब कंपनी की परिसंपत्तियों का मूल्यांकन कराये बगैर टाटा स्टील को कंपनी दे दी जिसे उच्च न्यायालय और सर्वोच्च न्यायालय ने भी मंजूरी दे दी, पर टाटा स्टील को कंपनी यानी जमीन, मजदूर और इसके मशीनों को नहीं लेना था, उसकी नजर सिर्फ इंकैब की जमीन पर थी. अधिवक्ता ने कहा कि टाटा स्टील को इंकैब कंपनी देना संविधान के अनुच्छेद 39 ख और ग के उल्लंघन के साथ कानूनी प्रावधानों का भी उल्लंघन था. उन्होंने आगे कहा कि टाटा स्टील को इंकैब कंपनी सौंपना व्यवहारिक रूप से भी गलत था क्योंकि टाटा स्टील के पास जमशेदपुर में अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने के लिए 10000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव था जबकि इंकैब के पुनर्उद्धार के लिए उस समय भी 100 से 200 रूपये पर्याप्त थे उन्होंने आगे कहा कि यही गलती एडजुडिकेटिंग अथॉरिटी भी दुहरायी और अब भी दुहरा रही है
उन्होंने आगे कहा कि रिजोल्यूशन प्रोफेशनल, पंकज टिबरेवाल पूर्वी रिजोल्युशन प्रोफेशनल शशि अग्रवाल की तरह ही रमेश धमंडी राम गोवानी और टाटा के एजेंट के तौर पर काम कर रहा है. एनसीएलएटी ने शशि अग्रवाल को इसलिए हटाया था कि उसने देनदारियों की बगैर कोई जांच किये लेनदारों की फर्जी कमिटी बना दी थी. पंकज टिबरेवाल ने वहीं काम किया और पुरानी लेनदारों की कमिटी को ही बहाल रखा और एनसीएलएटी और उच्चतम न्यायालय के निर्णयों की अवहेलना की, अतः इसे भी तुरंत हटाया जाना चाहिए. इतना ही नहीं पंकज टिबरेवाल ने इंकैब कंपनी की देनदारी को 21.63 करोड़ रुपये से और अधिक बढ़ाकर 4000 करोड़ कर दिया जो शशि अग्रवाल ने 2009 करोड़ किया था ताकि इंकैब कंपनी फिर से परिसमापन में चली जाये. इस नये रिजोल्यूशन प्रोफेशनल पंकज टिबरेवाल ने न केवल बैलेंस सीट नहीं बनाई बल्कि कंपनी की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन के बगैर ही एक्सप्रेशन ऑफ इन्ट्रेस्ट जारी कर दिया और वेदांता जैसी जालसाज कंपनी का रिजोल्यूशन प्लान जमा कर दिया. उन्होंने बेंच को आगे बताया कि वेदांता टाटा स्टील के पक्ष में काम कर रही है जो इंकैब की 177 एकड़ जमीन हड़पना चाहती है. उन्होंने आगे बताया कि यह रिजोल्यूशन प्रोफेशनल ने न केवल कानून और एनसीएलएटी और उच्चतम न्यायालय के आदेशों का घोर उल्लंघन किया है बल्कि जालसाजी कर चार नये रिजोल्यूशन प्रोफेशनल बिना बेंच की जानकारी के बना लिये और अब तक इंकैब कंपनी के 3 करोड़ रूपये हड़प लिए हैं. उन्होंने आगे बताया की रिजोल्यूशन के खर्चे लेनदारों की कमिटी देती है पर यह सारा पैसा रिजोल्यूशन प्रोफेशनल ने कंपनी से गबन कर लिया है. उन्होंने आगे कहा कि वेदांता ने कोई रिजोल्यूशन प्लान नहीं दिया है। उसने यह नहीं बताया है कि कंपनी की डिफाल्टर कि स्थिति कैसे बनी और उसके पास कौन सा प्रोजेक्ट है जो कानूनी तौर पर व्यवहार्य और संभव है. वेदांता ने जालसाजी कर सिर्फ यह कहा है कि वह 545 करोड़ देने को तैयार है. उन्होंने आगे कहा कि वेदांता कंपनी एल्यूमीनियम माईनिंग की कंपनी है और यह इतने छोटे प्रोजेक्ट पर काम नहीं करती और अगर एडजुडिकेटिंग ऑथॉरिटी को 500 करोड़ रूपया ही चाहिये तो 500 करोड़ इंकैब कंपनी के जो रमेश घमंडाराम गोवानी ने गबन किये हैं, 50 करोड़ आरबी सिंह ने और लगभग 4-5 करोड़ शशि अग्रवाल और पंकज टिबरेवाल ने गबन किये हैं उसे माननीय बेंच वसूल कर कंपनी का पुनर्उद्धार कर सकती है. उन्होंने फिर दुहराया कि उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय को बताया था कि इस कंपनी का अधिग्रहण करने की कोई जरूरत नहीं है. अधिग्रहण की जरूरत तब पड़ती है जब कंपनी के पास देनदारी ज्यादा हो और परिसंपत्तियां कम जो इस मामले में नहीं है. यह कंपनी खुद अपना उद्धार कर सकती है, हमें टाटा स्टील और वेंदांता जैसी फर्जी कंपनियां नहीं एडजुटिकेटिंग अथॉरिटी का आदेश चाहिए. इंकैब कंपनी के पास लगभग 4000 करोड़ की परिसंपत्तियां हैं और महज 21 करोड़ की लेनदारी. यह लेनदारी दिल्ली उच्च न्यायालय के 6.1.2016 के आदेश में भी लिखा हुआ है, पर एआरसी, सिटी बैंक और एक्सिस बैंक ने इंकैब की लेनदारियों को कमला मिल्स, फस्क्वा इनवेस्टमेंट, पेगासस और ट्रापिकल वेंचर जैसे प्राइवेट कंपनियों को गैरकानूनी तरीक से बेचा और रमेश घमंडीराम गोवानी जिसने 2006 में इंकैब कंपनी पर गैरकानूनी तरीके से कब्जा कर लिया था, रिजोल्यूशन प्रोफेशनल शशि अग्रवाल के साथ मिलकर कंपनी के परिसमापन का सीओसी में रिजोल्यूशन पास करा लिया और एडजुटिकेटिंग अथॉरिटी को गुमराह कर कंपनी के परिसमापन का आदेश पारित करा लिया. उन्होंने आगे बताया कि एडजुटिकेटिंग अथॉरिटी के 7.2.2020 के उक्त आदेश को एनसीएलएटी ने खारिज कर दिया और शशि अग्रवाल को फर्जीवाड़ा करने के आरोप में हटा दिया. सर्वोच्च न्यायालय ने कमला मिल्स और शशि अग्रवाल की अपीलें भी खारिज कर दी. उसके बाद आईडीबीआई ने शशि अग्रवाल की रिजोल्यूशन प्रोफेशनल बनने की उसकी अर्हता को उसके द्वारा फर्जीवाड़ा करने के कारण हमेशा के लिए समाप्त कर दिया. उन्होंने आगे बताया कि नये रिजोल्यूशन प्रोफेशनल ने उसके बाद शशि अग्रवाल से भी बड़ा फ्रॉड किया है. उसने देनदारियों को सत्यापित नहीं किया, उसे एडमिट नहीं किया और नया कमिटी ऑफ क्रेडिटर्स नहीं बनाया बल्कि शशि अग्रवाल ने जो फर्जीवाड़ा किया था उसी फर्जीवाड़े को रमेश घमंडी राम गोवानी और दूसरे फर्जी कंपनियों यथा पेगासस, ट्रापिकल वेंचर्स, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और दूसरे फर्जी लोगों के साथ मिलकर वेदांता का यह फर्जी रिजोल्यूशन प्लान एडजुटिकेटिंग अथॉरिटी के समक्ष प्रस्तुत किया है. उन्होंने आगे बताया कि एडजुटिकेटिंग अथॉरिटी ने एक रिजोल्यूशन प्रोफेशनल पंकज टिबरेवाल को बनाया और पंकज टिबरेवाल ने चार और रिजोल्यूशन प्रोफेशनल बिना एडजुटिकेटिंग अथॉरिटी की जानकारी के बनाया और हर महीने कंपनी के 20 लाख रूपये का अमानत में खयानत किया है. इसके अलावे रमेश घमंडीराम गोवानी द्वारा किये गये 500 करोड़ के अमानत में खयानत की जांच नहीं की और इस प्रकार ये रूपये रमेश घमंडीराम गोवानी से वसूल नहीं किये जा सके. ज्ञातव्य है कि मजदूरों का दावा 254 करोड़ रुपये का है जिसमें आरपी ने मनमाने ढंग से 187 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है और इस रिजोल्यूशन प्लान में मजदूरों के लिए मात्र 15 करोड़ रुपये की व्यवस्था है. भगवती सिंह ने फिर आज दुहराया कि बताया कि आईआरपी पंकज टिबरेवाल ने टाटा स्टील के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर इंकैब की अपनी ही 177 एकड़ जमीन को तथाकथित लीज मानकर टाटा को एक आवेदन देकर तथाकथित लीज का नवीनीकरण करने को कहा. टाटा द्वारा तथाकथित रूप से मना करने पर पंकज टिबरेवाल ने माननीय एनसीएलटी में एक फर्जी आवेदन लगा कर प्रार्थना की कि टाटा को एनसीएलटी निर्देश दे कि वह तथाकथित लीज का नवीनीकरण करे. पंकज टिबरेवाल के इस फर्जीवाड़े के चलते टाटा को एनसीएलटी में यह दावा करने का आधार बन गया कि उसने इंकैब को 177 एकड़ जमीन लीज पर दी है. उन्होंने कहा कि रिजोल्यूशन प्लान एक फर्जीवाड़ा है जिसमें वेदांता, टाटा स्टील, रमेश घमंडीराम गोवानी और पंकज टिबरेवाल शामिल है. इंकैब के 177 एकड़ जमीन के मामले में अखिलेश श्रीवास्तव ने अपना पक्ष रखते हुए न्याय निर्णायक अधिकारी, एनसीएलटी, कोलकाता को बताया कि एनसीएलटी ने अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर इंकैब की जमीन को अपने 7.2.2020 के आदेश द्वारा टाटा स्टील का लीज घोषित कर दिया था. वह आदेश एनसीएलएटी ने अपने 4.6.2021 के आदेश से रद्द कर दिया जिस पर सुप्रीम कोर्ट मुहर लगा चुकी है. इस मसले पर एक रिट भी दाखिल किया गया है. भगवती सिंह ने यह आरोप लगाया कि पंकज टिबरेवाल टाटा, रमेश घमंडीराम गोवानी और वेंदांता जैसी महाभ्रष्ट और बेईमान कंपनी के साथ मिलकर फर्जीवाड़ा कर रहा है. ज्ञातव्य है कि एनसीएलएटी ने झारखंड उच्च न्यायालय में दायर वाद संख्या सीएमपी 187/2020 को ध्यान में रखकर इंकैब की जमीन के मामले में कोई व्यवस्था नहीं दी है. समयाभाव के कारण आर पी के रिजोल्यूशन प्लान वाले आवेदन पर सुनवाई पूरी नहीं हो सकी. कर्मचारियों की तरफ से अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव, मंजरी सिंहा और आकाश शर्मा ने हिस्सा लिया.

Team Sharp Bharat

Team Sharp Bharat

Related Posts

Tata motors vp in jamshedpur : टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल के वीपी जमशेदपुर के दौरे पर, टाटा मोटर्स यूनियन के अधिकारियों को दिया यह टास्क
कारपोरेट व यूनियन

Tata motors vp in jamshedpur : टाटा मोटर्स के कॉमर्शियल वेहिकल के वीपी जमशेदपुर के दौरे पर, टाटा मोटर्स यूनियन के अधिकारियों को दिया यह टास्क

November 4, 2026
Tata steel noamundi run : नोआमुंडी रन 2026 : ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से शुरू, 13 नवंबर तक मिलेगा अवसर
कारपोरेट व यूनियन

Tata steel noamundi run : नोआमुंडी रन 2026 : ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन 5 नवंबर से शुरू, 13 नवंबर तक मिलेगा अवसर

November 4, 2026
Tata steel safety timing changed : टाटा स्टील में वाहनों के परिचालन के लिए संशोधित सुरक्षा समय सारिणी लागू, बड़ी और छोटी गाड़ियों के परिचालन को लेकर जारी की गयी एडवाइजरी

Next Post

tata workers union two news - टाटा वर्कर्स यूनियन की दो खबरें, 1. टाटा वर्कर्स यूनियन में स्वर्गीय अब्दुल बारी याद किये गये, 2. एचएसएम के कर्मचारियों ने किया यूनियन अध्यक्ष और डिप्टी प्रेसिडेंट का अभिनंदन

unique story of exciting railway journey- भारत का सबसे रोमांचक रेलवे सफर, समुद्र के बीच से गुजरती है ट्रेन, 2.2 किमी लंबे सफर के दौरान कई यात्रियों की बढ़ जाती है धड़कने

Jamshedpur rural - गालूडीह में विधायक ने किया श्राद्धकर्म के लिए आर्थिक सहयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Thursday 5th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- गुरुवार 5 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 5, 2026

मेष राशिआप कोई किताब पढ़ सकते हैं या अपना पसंदीदा म्यूजिक सुन सकते हैं। आपका जीवनसाथी आपको प्रसन्न करने के...

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई...

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : पश्चिम बंगाल के खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर नियमित जांच के दौरान जीआरपी को बड़ी सफलता हाथ लगी है....

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड मंत्रालय (प्रोजेक्ट भवन), रांची में झारखण्ड सरकार के वित्त विभाग एवं...

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में...

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

रांची : झारखंड के परिवहन सचिव राजीव रंजन ने कहा कि राज्य में सरकारी वाहनों की स्क्रैपिंग एवं निस्तारण की...

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : स्वावलंबी झारखण्ड माइक्रोवेलफेयर डेवलपमेंट सेंटर (एसजेएमडीसी) के तत्वावधान में जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में...

Jamshedpur jmm big break : भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने विधायक के समक्ष थामा झामुमो का दामन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा – किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका प्रमुख है

Jamshedpur jmm big break : भाजपा नेत्री लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में महिलाओं ने विधायक के समक्ष थामा झामुमो का दामन, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने कहा – किसी भी समाज के विकास के लिए महिलाओं की भूमिका प्रमुख है

by Team Sharp Bharat A
November 4, 2026

जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत सरजमदा के गदड़ा शहीद मैदान में आज भाजपा की महिला नेता लक्ष्मी सिंह...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur rural excise department action – पोटका में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 8 हजार किलो जावा महुआ नष्ट, 150 लीटर अवैध शराब जब्त

Tatanagar passenger arrested with cash : खड़गपुर रेलवे स्टेशन पर 1.40 करोड़ रुपये नकद बरामद, हावड़ा का युवक गिरफ्तार, टाटानगर से जनशताब्दी एक्सप्रेस में सवार होकर जा रहा था युवक

Jharkhand government bank of india mou : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की उपस्थिति में झारखण्ड सरकार एवं यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के बीच एमओयू, राज्य के 1.75 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा विशेष सैलरी पैकेज का लाभ, मिलेगी ये सुविधाएं

Jharkhand cm meeting : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन झारखंड राज्य भाषा शिक्षा नीति के प्रारूप प्रस्तुतीकरण से संबंधित बैठक में हुए सम्मिलित, मुख्यमंत्री ने कहा – झारखंड की भाषाई, सांस्कृतिक और सामाजिक विविधता को ध्यान में रखते हुए तैयार करें शिक्षा नीति

Jharkhand motor vehicle new rules : झारखंड के 15 वर्ष पूर्ण कर चुके सरकारी वाहनों का पंजीकृत वाहन स्क्रैपिंग सुविधा के माध्यम से होगा व्यवस्थित निस्तारण, परिवहन सचिव राजीव रंजन ने राज्यस्तरीय नोडल पदाधिकारियों के साथ की बैठक

Jamshedpur sjmdc : एसजेएमडीसी ने 20 महिलाओं के बीच वितरित किया 8 लाख रुपये का लघु ऋण, अब तक 4,500 से अधिक महिलाएं हुईं लाभान्वित, धनबाद विधायक राज सिन्हा ने स्वदेशी जागरण मंच के इस प्रयास की सराहना की

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News