गालूडीह : गालूडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघुड़िया पंचायत का कासपानी गांव का तोड़ मुर्मू उम्र 60 लगभग का विगत कुछ दिनों पहले बीमारी के चलते निधन हो गया था. जिनके श्राद्धकर्म के लिए उनके पुत्र होना मुर्मू ने झामुमो पंचायत सचिव ध्यान चांद सोरेन के माध्यम से सहयोग के लिए विधायक से आग्रह किया था. विधायक रामदास सोरेन ने अपने कार्यकर्ता के हाथों श्राद्धकर्म के लिए 40 किलो पोल्ट्री मुर्गा, सुखा राशन एवं आर्थिक सहयोग किया. पीड़ित परिवार ने भी विधायक महोदय का आभार प्रकट किया. मौके पर ग्राम प्रधान भाटो सोरेन, ध्यान चांद सोरेन, सुनील मानी, दिमाग सोरेन, बिमल हासंदा, समाय मुर्मू आदि उपस्थित थे.




