जमशेदपुर : टाटा स्टील के निबंधित पुत्रों ने एक बार फिर से दबाव बनाना शुरू कर दिया है. इस कड़ी में शुक्रवार को टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष को एक ज्ञापन निबंधित पुत्रों ने दिया है. निबंधित पुत्रों की ओर से उपेन्द्र कुमार, राजेश, सर्वेश कुमार, धीरज, मनीष, रंजीत ठाकुर, विनय पांडेय ने यह ज्ञापन सौंपा. इन लोगों ने कहा कि निबंधितों को रोजगार देने के नाम पर ही दो कंपनियों की स्थापना की गयी. लेकिन आज तक किसी तरह का कोई कदम नहीं उठाया गया है. नीट के माध्यम से दो कंपनियों का गठन हो गया और इन कंपनियों में एनएस-4 और एनएस-7 पदों के लिए नियोजन भी शुरू हो गयाय वर्ष 2019 के वेज रिवीजन में 500 निबंधतो को लिखित परीक्षा के माध्यम से एनएस पद पर और शेष निबंधतो का नियोजन निट के माध्यम से कंपनियां बनाकर करने का एक समझौता टाटा स्टील मैनेजमेंट और टाटा वर्कर्स यूनियन के बीच हुआ था. (नीचे भी पढें)
इस समझौते की जानकारी पहले हमें उस समय समाचार पत्रों के माध्यमो से हुई. इस वर्ष भी जब वर्तमान अध्यक्ष ने बोनस समझौते के बाद ये कहा था कि निट के माध्यम से जो कंपनियो का गठन हुआ है वो और उनकी टीम कुछ महीनों के बाद इन कंपनियों की रूपरेखा, इनका स्वरूप और निबंधतो के नियोजन को लेकर बात करेगी. लेकिन आज इन कंपनियों का स्वरूप और रूपरेखा भी बन गया. एनएस 4 व एनएस 7 के माध्यम से नियोजन भी शुरू हो गया। पर हम निबंधतो के लिए अभी तक रोजगार देने की ना बात और ना ही प्रक्रिया शुरू हुई. इन लोगों ने तत्काल नौकरी दिलाने की मांग की गयी.











