जमशेदपुर : टाटा स्टील के जूनियर इंजीनियर ट्रेनीज (जेट) का रिजल्ट जारी कर दिया गया. मंगलवार की दोपहर से जेट का रिजल्ट अभ्यर्थियों को भेज दिया गया. जिन लोगों का चयन हुआ है, उनको इ-मेल से जानकारी दी गयी है जबकि जो चयनित नहीं हुए है, उनको भी इ-मेल के जरिये ही बताया गया है. ओपेन रिजल्ट जारी नहीं किया गया है. इस परीक्षा में करीब दस हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से करीब 4 हजार अभ्यर्थियों का चयन हुआ है. हालांकि, अब तक अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी मैनेजमेंट की ओर से जारी नहीं किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
टाटा स्टील ने जूनियर इंजीनियर ट्रेनीज की बहाली के लिए 17 से 28 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित किया था, जिसके लिए 10 फरवरी को एडमिट कार्ड जारी किया गया था. इसकी परीक्षा 19 फरवरी को हुई थी. इसका रिजल्ट का अब निकाला गया है. सेलेक्शन प्रोसेस कंप्यूटर आधारित हुआ है. हालांकि, रिजल्ट पहले वेबसाइट पर एक साथ जारी कर दिया जाता था, लेकिन अब ऐसा नही हो पा रहा है. इसको लेकर अब लोग इंतजार करते है कि मेल पर जानकारी दी जायेगी. अब इ मेल से सारी जानकारी को साझा कर दिया जाता है. सिर्फ अभ्यर्थियों को ही रिजल्ट जारी होता है. अब रिजल्ट में चयनित अभ्यर्थियों का इंटरव्यू होगा और फिर उनका मेडिकल टेस्ट भी कराया जायेगा.



