जमशेदपुर : टाटा स्टील में एक साल का अप्रेंटिस ट्रेनिंग के लिए आवेदन आमंत्रित किया है. कोई भी व्यक्ति इसके लिए आवेदन दे सकता है, लेकिन उसके लिए आवेदक को किसी भी सरकारी या निजी संस्थान से आइटीआइ पास होना चाहिए. झारखंड का डोमेसाइल को अनिवार्य किया गया है. आइटीआइ पास के अलावा सेकेंड इयर में पढ़ाई कतरने वाले भी इसके लिए अपना आवेदन जमा कर सकते है. इसके लिए उम्रसीमा एक अप्रैल 1993 और एक अप्रैल 2005 के बीच जन्मे व्यक्ति का ही चयन होगा. आइटीआइ में पिटर, इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, इंस्ट्रूमेंटेट मैकेनिक, मैकेनिक मोटर, डीजल मैकेनिक, मशीनिस्ट, वेल्डर ट्रेन के लिए आवेदन दे सकते है. चयनित व्यक्त का एक साल तक टाटा स्टील के जमशेदपुर प्लांट में ट्रेनिंग कराया जायेगा इस दौरान सारे लोगों को स्टाइपेंड भी दिया जायेगा. इस दौरान अप्रेंटिसशिप पोर्टल पर सबका रजिस्ट्रेशन कराया जायेगा. पहले आवेदक का लिखित पीरक्षा ली जायेगी, जिसके बाद इंटरव्यू होगा और फिर उनका फाइनल चयन किया जायेगा. आवेदन पत्र भरने के लिए https://forms.office.com/r/22YyXFBy /या क्यूआर कोड को स्कैन कर आवेदन दे सकते है. आवेदन पत्र 26 अप्रैल की रात 11 बजकर 55 मिननट तक ऑनलाइन जमा किया जा सकता है. अधिकारिक मेल के जरिये ही सारा पत्राचार होगा.



