
Saraikela : जिला के विभिन्न स्थानों पर हो रही चोरी के कांडों का आज पुलिस ने खुलासा किया. घर में घुसकर सोने के आभूषण, नकद, मोबाईल आदि चोरी के कुल दस कांडों का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए स्थानीय पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं चोरी के 11 मोबाईल व एक जोड़ी सोने की बाली भी बरामद की गई.

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसडीपीओ राकेश रंजन ने बताया कि तीन थाना क्षेत्रों में बीते तीन महीनों से लगातार चोरी हो रही थी. इस बावत एसपी के निर्देश पर उनके नेतृत्व में टीम का गठन किया गया. टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गयी छापेमारी में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आठ मोबाईल व एक जोड़ी सोने के कान की बाली बरामद कर कांड का उदभेदन किया गया.




