
Bahragoda : बहरागोड़ा प्रखंड के केशरदा गांव में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा। विधायक ने सभी को पार्टी का पट्टा पहनाकर पार्टी में स्वागत किया. मौके पर ओमियो महंती ने कहा कि भाजपा ही देश का विकास कर सकती है. विपक्ष में रहते हुए भी विधायक ने अपने स्तर से बहरागोड़ा में काफी विकास किया है. बहरागोड़ा की जनता की बहुत पुरानी मांग बहरागोड़ा से चित्रेश्वर जाने वाली सड़क की मरम्मत कराने की पहल उन्होंने की है. सरकार कि विकास कार्य और विधायक कुणाल षाड़ंगी की कार्यशैली से प्रभावित होकर भाजपा का दामन थामा है. इस दौरान विधायक श्री षाड़ंगी ने एक बार पुन: राज्य में डबल इंजन की सरकार लाकर झारखंड के विकास करने में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा उज्ज्वला योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, कृषि आशीर्वाद योजना समेत अन्य योजनाओं को पारित कर इसका लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया जा रहा है. अगर झारखंड में भाजपा की सरकार और बहरागोड़ा में भी भाजपा की जीत हुई, तो बहरागोड़ा का पूर्ण रूप से विकास होगा.
इन्होंने थामा भाजपा का दामन
ओमियो महंती, पशुपति गिरि, प्रदीप कुईला, ठाकुर दास महंती, संदीप महंती, खोकान महंती, सपन महंती, माखन महंती, गौतम महंती समेत दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए. इस अवसर पर प्रमुख शास्त्री हेंब्रम, अनंत महंती, पुरनोचंद्र सेनापति, चंद्रशेखर कुईला, बबनी प्रहराज, दिलीप भुइंया समेत अन्य उपस्थित थे.



