
जमशेदपुर : गोलमुरी स्थित गाढ़ाबासा बजरंग नगर निवासी नरेश कुमार की कार से सोमवार देर रात पीछे के दो चक्को की चोरी कर ली गई. सुबह चोरी की जानकारी होने पर नरेश ने गोलमुरी थाना में इसकी लिखित शिकायत की है. नरेश ने बताया कि उनकी टाटा जेस्ट कार संख्या जेएच05बीक्यू 0848 को वह रोज की तरह मदन चक्की के बगल में पार्क कर घर चले गए थे. सुबह जब आकर देखा तो कार के पीछे के दो चक्के गायब थे. चोरो ने चक्के के नीचे ईट-पत्थर लगा कर उसे छोड़ दिया था. शिकायत मिलने पर पुलिस जांच कर रही है.








