जमशेदपुर : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के न्यू बाराद्वारी में चोरी की घटना सामने आई है. चोरों ने एक घर में घुसकर गैस सिलेंडर और कीमती मोबाइल फोन चोरी कर लिया. घटना 21 नवंबर की बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. गौरतलब है कि न्यू बाराद्वारी निवासी जी श्रीनिवास राव के घर को चोरों ने निशाना बनाया. चोर घर में कूदकर अंदर पहुंचे और वहां रखा गैस सिलेंडर व मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए. चोरी की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. (नीचे भी पढ़ें)
सीतारामडेरा थाना प्रभारी के अनुसार, जी श्रीनिवास राव के लिखित आवेदन पर सोमवार को अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मामले की जांच की जिम्मेदारी एसआई पतरस भेंगरा को सौंपी गयी है. पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली है. पुलिस का कहना है कि चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है. जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी का सामान बरामद करने की कोशिश की जाएगी.












