
जमशेदपुर : जमशेदपुर के आजादनगर थाना अंतर्गत गरीब नवाज़ कॉलोनी में दो दिन पहले हुए झगड़े को लेकर हो रहे समझौते के बीच किसी ने हवाई फायरिंग कर दी. फायरिंग के बाद इलाके में अफरा तफरी मच गई. वहीं फायरिंग किस पक्ष के लोगों ने कि इसको लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. दोनों पक्षों ने आजादनगर थाना में लिखित शिकायत की है. मिली जानकारी के अनुसार दो दिन पहले रहमत सईद के बेटे के साथ दानिश के भतीजे का विवाद हो गया था. इसी बात को लेकर मंगलवार को रहमत का बेटा ट्यूशन पढ़कर जब वापस आ रहा था तो पीछे से दानिश के भतीजे ने चापड़ से हमला कर दिया. चपड़ से पीठ पर लदा बैग पूरी तरह फट गया. जानकारी मिलने पर रहमत के परिवार वाले दानिश के साथ मिलकर सुलह कर रहे थे कि इसी बीच किसी ने फायरिंग कर दी. हालांकि पुलिस को मौके से खोखा नहीं मिला है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







