
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई स्थित नया बाज़ार रोड स्थित रम टेकरी निवासी मंजीत कौर ठगी का शिकार हो गई। ठगों ने पुलिस का अधिकारी बता उनसे दो सोने के कड़े और तीन सोने में जड़े हीरे की अंगूठी की ठगी कर ली। जानकारी मिलने पर मंजीत ने इसकी शिकायत जुगसलाई थाना में की है। वहीं पूरा मामला जुगसलाई गुरुद्वारा के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। मंजीत ने बताया कि सोमवार की सुबह वह जुगसलाई गुरुद्वारा जा रही थी। पीछे से एक बाइक सवार दी युवक आए जो देखने में पुलिस वाले लग रहे थे। पीछे बैठा युवक उनके पास आया और कहा की साहब बुला रहे है। वह बाइक में बैठे युवक के पास ले गया। उस युवक ने कहा को वे लोग पूरे जुगसलाई में घूम घूम कर महिलाओं को गहनों की चोरी रोकने के लिए जागरूक कर रहे है। अखबार का हवाला देते हुए उसने कहा कि आजकल अखबार में भी आ रहा है कि महिलाएं गहने पहन कर ना चले। अगर सोना पहनकर चलिएगा तो फाइन काट देंगे। इतना कहते हुए उसने जेब से एक पेपर निकला और कहा कि गहनों को उतार कर इस पेपर में रख दीजिए। उन्होंने बातों में उलझाकर पेपर बदल दिया और पेपर को मेरे पर्स में डाल दिया। बाद में जब पेपर चेक किया तो पाया कि उसने 3 4 चूड़ियां रखी हुई है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी की जांच कर ठगों की पहचान में लग गई है।







