
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित वर्कर्स कॉलेज में घुसकर अपराधियों ने चाकूबाजी की घटना को अंजाम दिया. इस घटना में एक छात्र बुरी तरह घायल हो गया, जिसका इलाज एमजीएम अस्पताल में चल रहा है. घायल छात्र वर्कर्स कॉलेज का छात्र करण सिंह राजपूत है, जो उसी कॉलेज के बी-कॉम का छात्र है. घायल करण ने बताया कि कॉलेज के बाहर छात्राओं के साथ अक्सर वहां के कुछ लड़के छेड़खानी करते थे.
छेड़खानी का रिरोध उन्होंने किया तो उनके ऊपर ही हमला बोल दिया गया. लड़के हाथ में चाकू लेकर आये थे और कॉलेज में घुसकर उसकी पिटाई कर दी और फिर चाकू से वारकर उसको घायल कर दिया.
सूचना पाकर मौके पर मानगो पुलिस की टीम पहुंची, जिसके बाद घायल करण को एमजीएम अस्पताल में भरती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.







